Click here to Visit the RBI’s new website

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

प्रेस प्रकाशनी

(294 kb )
2000 मूल्यवर्ग के बैंकनोटों को वापस लेना - स्थिति

1 अगस्त 2023

2000 मूल्यवर्ग के बैंकनोटों को वापस लेना - स्थिति

भारतीय रिज़र्व बैंक ने दिनांक 19 मई 2023 की प्रेस प्रकाशनी 2023-2024/257 के माध्यम से 2000 के बैंकनोटों को संचलन से वापस लेने की घोषणा की थी। संचलन में 2000 के बैंकनोटों का कुल मूल्य, जो 31 मार्च 2023 को 3.62 लाख करोड़ था, 19 मई 2023 को कारोबार की समाप्ति पर घटकर 3.56 लाख करोड़ रह गया था। भारतीय रिज़र्व बैंक ने दिनांक 3 जुलाई 2023 की प्रेस प्रकाशनी 2023-2024/522 के माध्यम से 2000 के बैंकनोटों को वापस लेने की स्थिति प्रकाशित की थी।

बैंकों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 31 जुलाई 2023 तक संचलन से वापस प्राप्त 2000 के बैंक नोटों का कुल मूल्य 3.14 लाख करोड़ है। परिणामस्वरूप, 31 जुलाई को कारोबार की समाप्ति पर संचलन में 2000 के बैंक नोट का मूल्य 0.42 लाख करोड़ था। इस प्रकार, 19 मई 2023 को संचलन में मौजूद 2000 के बैंकनोटों में से 88 प्रतिशत वापस आ गए हैं।

प्रमुख बैंकों से एकत्र किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि संचलन से वापस प्राप्त 2000 मूल्यवर्ग के कुल बैंकनोटों में से लगभग 87% जमाराशि के रूप में प्राप्त किए गए और शेष लगभग 13% को अन्य मूल्यवर्ग के बैंकनोटों में बदला गया।

जनता से अनुरोध है कि वे आखिरी कुछ दिनों में किसी प्रकार की भीड़ से बचने के लिए अपने पास मौजूद 2000 के बैंकनोटों को 30 सितंबर 2023 से पहले जमा करने और/ या बदलने के लिए अगले दो महीनों का उपयोग करें।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2023-2024/682


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष