प्रेस प्रकाशनी

(352 kb )
₹2000 मूल्यवर्ग के बैंकनोटों को वापस लेना - स्थिति

03 जुलाई 2023

₹2000 मूल्यवर्ग के बैंकनोटों को वापस लेना - स्थिति

भारतीय रिज़र्व बैंक ने दिनांक 19 मई 2023 की प्रेस प्रकाशनी 2023-2024/257 के माध्यम से ₹2000 के बैंकनोटों को संचलन से वापस लेने की घोषणा की थी। संचलन में ₹2000 के बैंकनोटों का कुल मूल्य, जो 31 मार्च 2023 को ₹3.62 लाख करोड़ था, 19 मई 2023 को कारोबार की समाप्ति पर घटकर ₹3.56 लाख करोड़ रह गया था।

बैंकों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 19 मई की घोषणा के बाद संचलन से वापस प्राप्त ₹2000 के बैंक नोटों का कुल मूल्य 30 जून 2023 तक ₹2.72 लाख करोड़ है। परिणामस्वरूप, 30 जून को कारोबार की समाप्ति पर संचलन में ₹2000 के बैंक नोट का मूल्य ₹0.84 लाख करोड़ था। इस प्रकार, 19 मई 2023 तक संचलन में मौजूद ₹2000 के बैंकनोटों में से 76 प्रतिशत वापस आ गए हैं।

प्रमुख बैंकों से एकत्र किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि संचलन से वापस प्राप्त ₹2000 मूल्यवर्ग के कुल बैंकनोटों में से लगभग 87% जमाराशि के रूप में प्राप्त किए गए और शेष लगभग 13% को अन्य मूल्यवर्ग के बैंकनोटों में बदला गया।

जनता से अनुरोध है कि वे आखिरी कुछ दिनों में किसी भी भीड़ से बचने के लिए अपने पास मौजूद ₹2000 के बैंकनोटों को 30 सितंबर 2023 से पहले जमा करने और/ या बदलने के लिए अगले तीन महीनों का उपयोग करें।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2023-2024/522


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष