बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

प्रेस प्रकाशनी

भारतीय रिज़र्व बैंक ने अंतर-बैंक हिंदी निबंध प्रतियोगिता, 2015-16 के परिणामों की घोषणा की

30 मार्च 2016

भारतीय रिज़र्व बैंक ने अंतर-बैंक हिंदी निबंध प्रतियोगिता, 2015-16
के परिणामों की घोषणा की

बैंकिंग विषयों पर हिंदी में मौलिक लेखन को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक ने प्रतिवर्ष की तरह 2015-16 के लिए भी अंतर-बैंक हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें सरकारी क्षेत्र के बैंकों एवं वित्तीय संस्थाओं के स्टाफ-सदस्‍यों (राजभाषा अधिकारियों और अनुवादकों को छोड़कर) ने भाग लिया। उपर्युक्त प्रतियोगिता के परिणाम निम्नानुसार हैं :

क्षेत्र 'क'
(मातृभाषा - हिंदी, मैथिली, उर्दू)
स्थान प्रतिभागी का नाम व पदनाम पता
प्रथम श्री ओम प्रकाश गैरोला, प्रबंधक पंजाब नैशनल बैंक, देहरादून
द्वितीय सुश्री अपराजिता गुप्ता, सहायक प्रबंधक आंध्रा बैंक, मेरठ
तृतीय श्री दयानन्द चौधरी, मुख्य प्रबंधक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, भोपाल

क्षेत्र 'ख'
(मातृभाषा - मराठी, पंजाबी, सिंधी, कोंकणी, गुजराती)
प्रथम सुश्री पूनम चांदवानी, एसडब्लूओ ए इलाहाबाद बैंक, भोपाल
द्वितीय श्री हरगोविंद सी. मकवाना, अधिकारी पंजाब नैशनल बैंक, अहमदाबाद
तृतीय श्री बलबिन्द्र कुमार धीमान, एस.सी.ऐ इंडियन ओवरसीज़ बैंक, पंजाब

क्षेत्र 'ग'
(मातृभाषा - समूह 'क' और 'ख' को छोड़कर)
प्रथम डॉ. सदा बिहारी साहु, सहायक महाप्रबंधक सिडबी, लखनऊ
द्वितीय श्री रमेश चंद्र भट्ट, विशेष सहायक पंजाब नैशनल बैंक, जम्मू (तवी)
तृतीय श्री आदित्य सेनगुप्ता, सहायक महाप्रबंधक भारतीय रिज़र्व बैंक, बेलापुर
श्रेष्ठता प्रमाणपत्र* श्री ध्रुव मुखर्जी, वरिष्ठ प्रबंधक इलाहाबाद बैंक, कोलकाता
* नियमानुसार तीन वर्ष तक लगातार पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति को चौथे वर्ष पुरस्कार न देकर एक श्रेष्ठता प्रमाणपत्र दिया जाता है। श्री ध्रुव मुखर्जी ने वर्ष 2012-13, 2013-14 एवं 2014-15 में क्रमशः प्रथम, प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया है।

अल्पना किल्लावाला
प्रधान परामर्शदाता

प्रेस प्रकाशनी: 2015-2016/2295


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष