20 मई 2026
आरबीआई दीर्घावधि यूएसडी/आईएनआर खरीद/बिक्री स्वैप नीलामी के माध्यम से
चलनिधि उपलब्ध करवाएगा
वर्तमान और उभरती चलनिधि स्थितियों की समीक्षा के बाद, यह निर्णय लिया गया है कि तीन वर्ष की अवधि के लिए 5 बिलियन अमेरिकी डॉलर की यूएसडी/आईएनआर खरीद/बिक्री स्वैप नीलामी आयोजित की जाए।
नीलामी का विवरण इस प्रकार है:
स्वैप राशि
(बिलियन अमेरिकी डॉलर) |
नीलामी की तारीख |
नीलामी का समय |
निकटवर्ती चरण/स्पॉट की तारीख |
भावी चरण की तारीख |
| 5 |
26 मई 2026 |
पूर्वाह्न 10:30 से पूर्वाह्न 11:30 |
29 मई 2026 |
29 मई 2029 |
बाजार सहभागियों को अपनी बोलियाँ उस प्रीमियम के अनुसार प्रस्तुत करनी होंगी जो वे स्वैप की अवधि के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक को देने को तैयार हैं, जिसे दशमलव के दो स्थानों तक पैसे के रूप में व्यक्त करना होगा। नीलामी का कट-ऑफ प्रीमियम पर आधारित होगा। नीलामी एकाधिक मूल्य आधारित नीलामी होगी, अर्थात् सफल बोलियाँ उनके संबंधित उद्धृत प्रीमियम पर स्वीकार की जाएँगी।
परिचालन संबंधी दिशानिर्देश, पात्रता मानदंड और अन्य विवरण अनुलग्नक में दिए गए हैं।
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/297 |