2 मई 2026
श्री रोहित जैन को भारतीय रिज़र्व बैंक के उप गवर्नर के रूप में नियुक्त किया गया
भारत सरकार ने दिनांक 2 मई 2026 की अपनी अधिसूचना के माध्यम से, और भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 8 की उप-धारा (4) के साथ पठित उप-धारा (1) के खंड (ए) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, श्री रोहित जैन, कार्यपालक निदेशक को 3 मई 2026 को या उसके बाद पद ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए अथवा अगले आदेशों तक, जो भी पहले हो, भारतीय रिज़र्व बैंक का उप गवर्नर नियुक्त किया है।
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/192
|