बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

प्रेस प्रकाशनी

(335 kb )
भारतीय रिज़र्व बैंक ने शहरी हकारी बैंकिंग (यूसीबी) क्षेत्र के क्षमता निर्माण हेतु ‘मिशन सक्षम (सहकारी बैंक क्षमता निर्माण) का शुभारंभ किया

28 अप्रैल 2026

भारतीय रिज़र्व बैंक ने शहरी हकारी बैंकिंग (यूसीबी) क्षेत्र के क्षमता निर्माण हेतु ‘मिशन सक्षम (सहकारी
बैंक क्षमता निर्माण) का शुभारंभ किया

शहरी सहकारी बैंकिंग (यूसीबी) क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के लिए रिज़र्व बैंक द्वारा विभिन्न विनियामकीय और पर्यवेक्षी प्रयास किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के क्रम में, गवर्नर, भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज मिशन सक्षम का शुभारंभ किया जो यूसीबी को मिशन-मोड में क्षमता निर्माण प्रशिक्षण प्रदान करने वाली एक क्षेत्र-व्यापी, अखिल भारतीय पहल है।

मिशन सक्षम (“सक्षम” - का अर्थ है समर्थ/कार्यक्षम बनाना) के अंतर्गत, विभिन्न लक्षित समूहों, जैसे बोर्ड सदस्यों, वरिष्ठ प्रबंधन, जोखिम, अनुपालन एवं लेखापरीक्षा संबंधी कार्यों के प्रमुखों, और आईटी कार्यों तथा अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों सहित, लगभग 1.40 लाख प्रतिभागियों को शामिल करते हुए, यूसीबी के लिए बड़ी संख्या में प्रशिक्षण कार्यक्रम (व्यक्तिगत रूप से और साथ ही ई-लर्निंग पाठ्यक्रम के माध्यम से) आयोजित किए जाएंगे। रिज़र्व बैंक, सामग्री वितरण के साथ-साथ इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों को क्षेत्रीय भाषाओं में संचालित करने का यथासंभव प्रयास करेगा। इस मिशन की रूपरेखा यूसीबी के छत्र-संगठन और राष्ट्रीय/राज्य सहकारी संघों के परामर्श से तैयार की गई है।

इस मिशन से प्रबंधकीय और परिचालनगत क्षमताओं के अभिवर्धन, अनुपालन संस्कृति के परिष्करण और सभी यूसीबी की संस्थागत आघात-सहनीयता के सुदृढ़ होने की उम्मीद है। मिशन सक्षम का उद्देश्य सतत-अध्ययन के लिए एक ऐसा धारणीय तथा आत्म-निर्भर पारितंत्र स्थापित करना है जिससे प्रणालीगत स्थिरता तथा यूसीबी क्षेत्र की संतुलित संवृद्धि और विकास हेतु महत्वपूर्ण योगदान मिले।

(ब्रिज राज)   
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/161


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष