10 अप्रैल 2026
उत्कर्ष 2029 – भारतीय रिज़र्व बैंक का 2026-29 के लिए मध्यम-अवधि
कार्यनीतिक रूपरेखा
भारतीय रिज़र्व बैंक ने दिसंबर 2022 में 2023-2025 की अवधि के लिए 'मध्यम-अवधि कार्यनीतिक रूपरेखा' (उत्कर्ष 2.0) अपनाया था, जिसने बैंक को निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ने में मार्गदर्शन प्रदान किया।
उपर्युक्त के क्रम में और उसके अंतर्गत हुई प्रगति को आगे बढ़ाते हुए, बैंक ने अब अप्रैल 2026 से मार्च 2029 की अवधि के लिए अपना मध्यम-अवधि कार्यनीतिक रूपरेखा 'उत्कर्ष 2029' तैयार किया है। इस रूपरेखा में छह कार्यनीतिक स्तंभ शामिल हैं, जो एक संक्षिप्त और सारगर्भित विज़न स्टेटमेंट और मूल्यों द्वारा निर्देशित हैं। बैंक की व्यापक कार्यनीतिक प्राथमिकताओं को रेखांकित करने वाले ये छह कार्यनीतिक स्तंभ निम्नलिखित हैं:
प्रत्येक स्तंभ में व्यापक, भविष्योन्मुखी और मध्यम-अवधि के लक्ष्य शामिल हैं। आरबीआई के नियमित कार्य संबंधित विभागों की वार्षिक कार्य योजना के अंतर्गत जारी रहेंगे।
भारतीय रिज़र्व बैंक अपनी मध्यम-अवधि की कार्यनीति को अत्यधिक महत्व देता है, और अपने केंद्रीय बोर्ड की एक उप-समिति के माध्यम से इसके कार्यान्वयन तथा प्रगति की निगरानी करता है।
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/64 |