बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

प्रेस प्रकाशनी

(391 kb )
भारत की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (आईआईपी), दिसंबर 2025

30 मार्च 2026

भारत की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति (आईआईपी), दिसंबर 2025

आज, रिज़र्व बैंक ने दिसंबर 2025 के अंत के लिए भारत की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति से संबंधित आंकड़े जारी किए।[1]

दिसंबर 2025 के अंत में भारत की आईआईपी की मुख्य विशेषताएं:

• भारत पर गैर-निवासियों के निवल दावे सितंबर 2025 की स्थिति से 10.9 बिलयन अमेरिकी डॉलर घटकर दिसंबर 2025 के अंत तक 260.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर रह गए, जिसका कारण भारत में विदेशी स्वामित्व वाली आस्ति में वृद्धि (1.9 बिलयन अमेरिकी डॉलर) की तुलना में भारतीय निवासियों की विदेशी वित्तीय आस्ति में अपेक्षाकृत अधिक वृद्धि (12.8 अरब अमेरिकी डॉलर) थी (तालिका 1)।

• तदनुसार, भारत की अंतर्राष्ट्रीय देयताओं की तुलना में अंतर्राष्ट्रीय आस्तियों का अनुपात लगातार बेहतर होता हुआ दिसंबर 2025 के अंत में 82.1 प्रतिशत पर पहुँच गया, जो पिछली तिमाही में 81.4 प्रतिशत और एक वर्ष पहले 74.6 प्रतिशत था (चार्ट 1 और तालिका 1)।

• इस तिमाही के दौरान भारत के निवासियों की विदेशी वित्तीय आस्तियों में वृद्धि हुई, जिसका मुख्य कारण बाहरी प्रत्यक्ष निवेश (7.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर) और करेंसी तथा जमा (9.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर) में हुई बढ़ोतरी है।

• आरक्षित आस्ति, जिनका भारतीय निवासियों की कुल विदेशी वित्तीय आस्तियों में 57.4 प्रतिशत की हिस्सेदारी है, पिछली तिमाही के मुकाबले 12.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर कम होकर दिसंबर 2025 के आखिर में 687.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर पर पहुँच गए। हालाँकि, वार्षिक आधार पर इनमें 8.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।(तालिका 2).

• देयता पक्ष पर, आवक प्रत्यक्ष निवेश (3.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर) और पोर्टफोलियो निवेश (2.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर) में आई गिरावट की भरपाई 'अन्य निवेश' श्रेणी के तहत व्यापार ऋण (11.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर) में हुई वृद्धि से हो गई; जिसके परिणामस्वरूप दिसंबर 2025 के अंत तक भारत में विदेशी स्वामित्व वाली आस्तियों में क्रमिक रूप से मामूली वृद्धि (0.1 प्रतिशत) दर्ज की गई।

• इक्विटी निवेश में गिरावट और डेट निवेश में बढ़ोतरी के कारण, कुल बाह्य देयताओं में डेट देयताओं की हिस्सेदारी एक तिमाही पहले के 54.8 प्रतिशत से बढ़कर दिसंबर 2025 के अंत तक 55.3 प्रतिशत हो गई (तालिका 3)।

(ब्रिज राज)  
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/2353


Chart 1
Table 1: Overall International Investment Position of India
(US$ billion)
Period Position as at end of
Dec-24 (PR) Mar-25 (PR) Jun-25 (PR) Sep-25 (PR) Dec-25 (P)
Net IIP (A-B) -363.9 -329.1 -312.6 -271.4 -260.5
A. Assets 1070.8 1134.0 1177.1 1185.2 1198.0
1. Direct Investment 260.8 270.5 279.5 288.9 296.5
1.1 Equity and investment fund shares 166.5 173.6 179.7 187.2 193.1
1.2 Debt instruments 94.3 96.9 99.8 101.7 103.4
2. Portfolio Investment 12.0 15.4 16.3 16.6 16.5
2.1 Equity and investment fund shares 9.2 10.3 13.1 12.5 10.1
2.2 Debt securities 2.8 5.1 3.2 4.1 6.4
3. Other Investment 162.3 179.8 183.2 179.6 197.3
3.1 Trade Credits 33.3 33.7 33.7 31.9 34.5
3.2 Loans 23.4 27.1 25.6 25.8 26.8
3.3 Currency and Deposits 69.6 80.4 83.6 80.8 90.2
3.4 Other Assets 36.0 38.6 40.3 41.1 45.8
4. Reserve Assets 635.7 668.3 698.1 700.1 687.7
B. Liabilities 1434.7 1463.1 1489.7 1456.6 1458.5
1. Direct Investment 547.2 557.0 571.2 562.2 559.0
1.1 Equity and investment fund shares 513.0 522.0 535.4 525.8 522.2
1.2 Debt instruments 34.2 35.0 35.8 36.4 36.8
2. Portfolio Investment 276.5 272.0 272.5 258.7 255.9
2.1 Equity and investment fund shares 155.6 141.9 147.4 133.0 130.1
2.2 Debt securities 120.9 130.1 125.1 125.7 125.8
3. Other Investment 611.0 634.1 646.0 635.7 643.6
3.1 Trade Credits 135.6 131.2 131.1 135.0 146.4
3.2 Loans 240.6 250.5 260.3 258.5 259.9
3.3 Currency and Deposits 165.7 167.6 171.7 168.9 173.9
3.4 Other Liabilities 47.5 62.8 60.2 50.6 40.7
3.5 Special drawing rights (Net incurrence of liabilities) 21.6 22.0 22.7 22.7 22.7
Memo Item: Assets to Liability ratio (%) 74.6 77.5 79.0 81.4 82.1
Notes (applicable for all tables):
1. P: Provisional; PR: Partially Revised.
2. The sum of the constituent items may not add to the total due to rounding off.

Table 2: Composition of International Financial Assets and Liabilities of India
(per cent)
Period Position as at end of
Dec-24 (PR) Mar-25 (PR) Jun-25 (PR Sep-25 (PR) Dec-25 (P)
A. Assets
    1. Direct Investment 24.4 23.8 23.7 24.4 24.7
    2. Portfolio Investment 1.1 1.4 1.4 1.4 1.4
    3. Other Investment 15.1 15.9 15.6 15.1 16.5
    4. Reserve Assets 59.4 58.9 59.3 59.1 57.4
Total 100.0 100.0 100.0 100.0 100.0
B. Liabilities
    1. Direct Investment 38.1 38.1 38.3 38.6 38.3
    2. Portfolio Investment 19.3 18.6 18.3 17.8 17.6
    3. Other Investment 42.6 43.3 43.4 43.6 44.1
Total 100.0 100.0 100.0 100.0 100.0

Table 3: Share of External Debt and Non-Debt Liabilities of India
(per cent)
Period Position as at end of
Dec-24 (PR) Mar-25 (PR) Jun-25 (PR) Sep-25 (PR) Dep-25 (P)
Non-Debt Liabilities 46.6 45.4 45.8 45.2 44.7
Debt Liabilities 53.4 54.6 54.2 54.8 55.3
Total 100.0 100.0 100.0 100.0 100.0

[1] भारत की तिमाही आईआईपी एक तिमाही के अंतराल पर प्रसारित की जाती है और सितंबर 2025 के अंत के लिए पिछली तिमाही की आईआईपी 31 दिसंबर 2025 को भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर जारी की गई थी।


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष