23 मार्च 2026
आरबीआई बुलेटिन – मार्च 2026
रिज़र्व बैंक ने अपने मासिक बुलेटिन का मार्च 2026 अंक आज जारी किया। इस बुलेटिन में तीन भाषण, एक आलेख और वर्तमान सांख्यिकी शामिल हैं।
उक्त आलेख अर्थव्यवस्था की स्थिति पर है।
अर्थव्यवस्था की स्थिति
मध्य-पूर्व में संघर्ष और अमेरिका द्वारा की जा रही नई व्यापार-जांचों के परिणामस्वरूप वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बढ़ गई है। वर्ष 2025-26 के लिए जीडीपी के दूसरे अग्रिम अनुमान दर्शाते हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था सतत रूप से आघात-सह बनी हुई है। उच्च आवृत्ति संकेतकों के अनुसार फरवरी में आर्थिक गतिविधियों में तेजी आई है। खाद्य और पेय पदार्थों के कारण फरवरी में सीपीआई हेडलाइन मुद्रास्फीति में वृद्धि हुई। प्रणालीगत-चलनिधि पर्याप्त बनी हुई है और बैंक तथा गैर-बैंक, दोनों स्रोतों से वित्तपोषण बढ़ने के कारण, वाणिज्यिक क्षेत्र में वित्तीय संसाधनों का कुल प्रवाह बढ़ गया है। भारत की विदेशी मुद्रा आरक्षित निधि बाहरी आघातों से सुरक्षा प्रदान करने के लिए पर्याप्त बना हुआ है।
बुलेटिन के आलेख में व्यक्त किए गए विचार लेखकों के निजी विचार हैं और ये भारतीय रिज़र्व बैंक के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/2305 |