बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

प्रेस प्रकाशनी

(334 kb )
तिमाही बीएसआर-1: अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों का बकाया ऋण – दिसंबर 2023

29 फरवरी 2024

तिमाही बीएसआर-1: अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों का बकाया ऋण – दिसंबर 2023

आज, भारतीय रिज़र्व बैंक ने ‘तिमाही आधारभूत सांख्यिकी विवरणियाँ (बीएसआर)-1: अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) का बकाया ऋण, दिसंबर 2023’ शीर्षक से अपना वेब प्रकाशन, भारतीय अर्थव्यवस्था पर डेटाबेस (डीबीआईई) पोर्टल1 (https://dbie.rbi.org.in Homepage > Publications) पर जारी किया। यह खाता-स्तरीय जानकारी के आधार पर, बैंक ऋण की विभिन्न विशेषताओं, यथा, उधारकर्ता का व्यवसाय/ गतिविधि और संगठनात्मक क्षेत्र, खाते के प्रकार और ब्याज दरों को प्रस्तुत करता है2। 90 एससीबी (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को छोड़कर) द्वारा रिपोर्ट किए गए आंकड़े, बैंक समूहों, जनसंख्या समूहों3 और राज्यों के लिए प्रस्तुत किए गए हैं4

मुख्य बातें:

  • दिसंबर 2023 में बैंक ऋण वृद्धि (वर्ष-दर-वर्ष) विलय के बाद 16.1 प्रतिशत रही (विलय प्रभाव सहित 20.3 प्रतिशत)।

  • ग्रामीण और अर्ध-शहरी बैंक शाखाओं द्वारा ऋण समग्र ऋण वृद्धि के अनुरूप रहा है; दिसंबर 2023 में कुल ऋण में उनकी संयुक्त हिस्सेदारी 21.4 प्रतिशत थी।

  • दिसंबर 2023 में उद्योग को ऋण में 9.5 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष) की वृद्धि हुई, जो एक वर्ष पहले की वृद्धि के समान थी।

  • व्यक्तिगत ऋण में वृद्धि जारी रही और दिसंबर 2023 में कुल ऋण में इसकी हिस्सेदारी 30.9 प्रतिशत (पिछले वर्ष 28.6 प्रतिशत) थी।

  • कुल ऋण में महिला उधारकर्ताओं की हिस्सेदारी अपेक्षाकृत कम है (दिसंबर 2023 में 10.7 प्रतिशत) लेकिन यह मजबूत गति से बढ़ रही है, और पिछली सात तिमाहियों में पुरुष उधारकर्ताओं को दिए गए ऋण वृद्धि को पीछे छोड़ दिया है।

अजीत प्रसाद  
निदेशक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2023-2024/1971


1 दिसंबर 2023 के अंतिम रिपोर्टिंग शुक्रवार के लिए पाक्षिक फॉर्म-ए विवरणी (भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 42(2) के अंतर्गत संकलित) पर आधारित बैंकिंग समुच्चय हमारी वेबसाइट (होम>सांख्यिकी>जारी आंकड़े>पाक्षिक> भारत में अनुसूचित बैंकों की स्थिति का विवरण) पर पहले ही प्रकाशित किए गए थे और चुनिंदा प्रमुख बैंकों द्वारा रिपोर्ट किए गए दिसंबर 2023 के लिए बैंक ऋण के क्षेत्र-वार अभिनियोजन पर समग्र स्तर का मासिक डेटा भी वेबसाइट होम>सांख्यिकी> जारी आंकड़े >मासिक> बैंक ऋण का क्षेत्र-वार अभिनियोजन) पर जारी किया गया।

2 सितंबर 2023 के अंत की स्थिति को शामिल करते हुए शृंखला में पिछला डेटा रिलीज़ 1 दिसंबर 2023 को आरबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया था।

3 बीएसआर के लिए उपयोग किया जाने वाला जनसंख्या समूह मानदंड वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार संबंधित राजस्व केंद्र की जनसंख्या के आकार पर आधारित है, जहां एससीबी की शाखाएं संचालित हो रही हैं और इन्हें ए) 'ग्रामीण' (10,000 से कम जनसंख्या), बी) 'अर्ध-शहरी' (10,000 से 1 लाख से कम की आबादी), सी) 'शहरी' (1 लाख से 10 लाख से कम की आबादी), डी) 'मेट्रोपॉलिटन' (10 लाख और उससे अधिक की आबादी) के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

4 बीएसआर-1 के लिए संदर्भ तिथि तिमाही का अंतिम दिन है। इन आंकड़ों में 1 जुलाई 2023 से एयक गैर-बैंक के बैंक में विलय का प्रभाव शामिल है।


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष