बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

प्रेस प्रकाशनी

(339 kb )
तिमाही बीएसआर-1: अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों का बकाया ऋण – सितंबर 2023

1 दिसंबर 2023

तिमाही बीएसआर-1: अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों का बकाया ऋण – सितंबर 2023

आज, भारतीय रिज़र्व बैंक ने ‘तिमाही आधारभूत सांख्यिकी विवरणियाँ (बीएसआर)-1: अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) का बकाया ऋण, सितंबर 2023’ शीर्षक से अपना वेब प्रकाशन, भारतीय अर्थव्यवस्था पर डेटाबेस (डीबीआईई) पोर्टल1 (वेब-लिंक: https://dbieold.rbi.org.in/DBIE/dbie.rbi?site=BsrPublications#!12) पर जारी किया। खाता-स्तरीय जानकारी के आधार पर, यह बैंक ऋण की विभिन्न विशेषताओं, यथा, उधारकर्ता का व्यवसाय/ गतिविधि और संगठनात्मक क्षेत्र, खाते के प्रकार और ब्याज दरों को प्रस्तुत करता है2। 90 एससीबी (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को छोड़कर) द्वारा रिपोर्ट किए गए आंकड़े, बैंक समूहों, जनसंख्या समूहों और राज्यों के लिए प्रस्तुत किए गए हैं3

मुख्य बातें:

  • सितंबर 2023 में बैंक ऋण संवृद्धि (वर्ष-दर-वर्ष) घटकर विलय के बाद 15.7 प्रतिशत (विलय के प्रभाव सहित 19.8 प्रतिशत) हो गई, जो एक वर्ष पहले 18.0 प्रतिशत थी; तथापि, बैंकों की ग्रामीण और अर्ध-शहरी शाखाओं ने त्वरित ऋण संवृद्धि दर्ज की।

  • उद्योग को दिया गया ऋण कुल बैंक ऋण का लगभग एक चौथाई था; सितंबर 2023 में इसमें 8.6 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष) की वृद्धि हुई (एक वर्ष पहले 12.3 प्रतिशत); पिछली छह तिमाहियों से कार्यशील पूंजी ऋण संवृद्धि दोहरे अंक में बनी हुई है।

  • निजी कॉरपोरेट क्षेत्र को बैंक ऋण देने में मजबूत संवृद्धि दर्ज की गई और सितंबर 2023 में यह बढ़कर 14.9 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष) हो गई, जो एक तिमाही पहले 11.5 प्रतिशत और एक वर्ष पहले 14.7 प्रतिशत थी।

  • बैंक ऋण में व्यक्तिगत ऋण की हिस्सेदारी पांच वर्ष पहले के 22 प्रतिशत से बढ़कर उत्तरोत्तर 30 प्रतिशत से अधिक हो गई।

  • कुल बैंक ऋण के साथ-साथ व्यक्तियों को दिए गए ऋण में महिला उधारकर्ताओं की हिस्सेदारी हाल की अवधि में बढ़ी है।

  • सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की तुलना में निजी क्षेत्र के बैंकों ने मजबूत ऋण संवृद्धि दर्ज करना जारी रखा।

अजीत प्रसाद  
निदेशक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2023-2024/1400


1 सितंबर 2023 के अंतिम रिपोर्टिंग शुक्रवार के लिए पाक्षिक फॉर्म-ए विवरणी (भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 42(2) के अंतर्गत संकलित) पर आधारित बैंकिंग समुच्चय हमारी वेबसाइट (होम>सांख्यिकी>जारी आंकड़े>पाक्षिक> भारत में अनुसूचित बैंकों की स्थिति का विवरण) पर पहले ही प्रकाशित किए गए थे और चुनिंदा प्रमुख बैंकों द्वारा रिपोर्ट किए गए सितंबर 2023 के लिए बैंक ऋण के क्षेत्र-वार अभिनियोजन पर समग्र स्तर का मासिक डेटा भी वेबसाइट होम>सांख्यिकी> जारी आंकड़े >मासिक> बैंक ऋण का क्षेत्र-वार अभिनियोजन पर जारी किया गया।

2 जून 2023 के अंत की स्थिति को शामिल करते हुए शृंखला में पिछला डेटा रिलीज़ 31 अगस्त 2023 को आरबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया था।

3 बीएसआर-1 के लिए संदर्भ तिथि तिमाही का अंतिम दिन है। इन आंकड़ों में 1 जुलाई 2023 से एयक गैर-बैंक के बैंक में विलय का प्रभाव शामिल है।


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष