बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

प्रेस प्रकाशनी

(309 kb )
बैंक ऋण का क्षेत्र-वार विनियोजन – जून 2021

30 जुलाई 2021

बैंक ऋण का क्षेत्र-वार विनियोजन – जून 2021

चुनिंदा 33 अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों से जुटाए गए बैंक ऋण के क्षेत्र-वार विनियोजन संबंधी आंकड़ें विवरण I और II में दिए गए हैं, जो जून 2021 माह हेतु सभी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों द्वारा विनियोजित कुल खाद्येतर ऋण का लगभग 90 प्रतिशत होता है।

वर्ष-दर-वर्ष (व-द-व) आधार पर, खाद्येतर बैंक ऋण1 वृद्धि जून 2020 में 6.0 प्रतिशत की तुलना में जून 2021 में 5.9 प्रतिशत रही।

बैंक ऋण के क्षेत्र-वार विनियोजन की मुख्य विशेषताएं नीचे दी गई हैं :

  • कृषि और संबद्ध कार्यकलापों को प्रदत्त ऋण में अच्छा प्रदर्शन जारी रहा, जिसमें जून 2020 में 2.4 प्रतिशत की तुलना में जून 2021 में 11.4 प्रतिशत की तेज वृद्धि दर्ज की गई है।

  • उद्योग क्षेत्र को प्रदत्त ऋण में वृद्धि जून 2020 में 2.2 प्रतिशत से जून 2021 में घटकर 0.3 प्रतिशत रह गई। आकार-वार, जून 2021 में मध्यम उद्योगों को प्रदत्त ऋण में 54.6 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि दर्ज की गई जबकि एक साल पहले उसमें 9.0 प्रतिशत की कमी आई थी। सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को प्रदत्त ऋण में वृद्धि जून 2021 में बढ़कर 6.4 प्रतिशत हो गई जिसमें एक साल पहले 2.9 प्रतिशत की कमी आई थी, जबकि बड़े उद्योगों को प्रदत्त ऋण में जून 2021 में 3.4 प्रतिशत की कमी आई जिसमें एक साल पहले 3.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

  • उद्योग के भीतर, ‘खाद्य प्रसंस्करण’, ‘रत्न और आभूषण’, ‘कांच और कांच के बने पदार्थ’, ‘चमड़ा और चमड़े के उत्पादों’, ‘खनन और उत्खनन’, ‘कागज और कागज के उत्पादों’, ‘रबड़, प्लास्टिक और उसके उत्पादों’ और ‘कपड़ा’ हेतु प्रदत्त ऋण में जून 2021 में गत वर्ष के इसी माह की तुलना में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, ‘सभी इंजीनियरिंग’, ‘पेय पदार्थ और तंबाकू’, ‘मूल धातु और धातु उत्पादों’, ‘सीमेंट और सीमेंट उत्पादों’, ‘रसायन और रासायनिक उत्पादों’, ‘निर्माण’, ‘इन्फ्रास्ट्रक्चर’, ‘पेट्रोलियम कोयला उत्पादों और परमाणु ईंधन’, तथा ‘वाहन, वाहन के पुर्जों और परिवहन उपकरण’ की ऋण वृद्धि में गिरावट/कमी आई है।

  • सेवा क्षेत्र को प्रदत्त ऋण में वृद्धि जून 2020 में 10.7 प्रतिशत से जून 2021 में घटकर 2.9 प्रतिशत रह गई, जो मुख्य रूप से ‘वाणिज्यिक स्थावर संपदा’, ‘एनबीएफ़सी’, और ‘पर्यटन, होटल एवं रेस्तरां’ हेतु प्रदत्त ऋण में कमी/गिरावट आने की वजह से है। हालांकि, व्यापार हेतु प्रदत्त ऋण में अच्छा प्रदर्शन जारी रहा, जिसमें एक साल पहले के 8.1 प्रतिशत की तुलना में जून 2021 में 11.1 प्रतिशत की तेज वृद्धि दर्ज की गई।

  • व्यक्तिगत ऋणों में एक साल पहले के 10.4 प्रतिशत की तुलना में जून 2021 में 11.9 प्रतिशत की तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो मुख्य रूप से स्वर्ण आभूषण के बदले में प्रदत्त ऋणों एवं वाहन ऋणों में तेज वृद्धि होने की वजह से है।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2021-2022/615


1 खाद्येतर ऋण के आंकड़ें धारा – 42 विवरणी पर आधारित हैं, जिसमें सभी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक (एससीबी) शामिल हैं।


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष