अधिसूचनाएं

बैंक दर में परिवर्तन

आरबीआई/2017-18/185
बैंविवि.सं.आरईटी.बीसी.107/12.01.001/2017-18

06 जून 2018

अध्यक्ष / मुख्य कार्यकारी अधिकारी,
सभी अनुसूचित और गैर अनुसूचित बैंक

महोदय/महोदया,

बैंक दर में परिवर्तन

कृपया उपर्युक्‍त विषय पर 02 अगस्त 2017 का हमारा परिपत्र बैंविवि. सं.आरईटी.बीसी.82/12.01.001/2017-18 देखें।

2. दिनांक 06 जून 2018 को द्वितीय द्वि-मासिक मौद्रिक नीति वक्तव्य, 2018-19 में की गयी घोषणा के अनुसार, 06 जून 2018 से बैंक दर 6.25 प्रतिशत से 25 आधार अंक बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत की जाती है।

3. रिज़र्व अपेक्षाओं की पूर्ति में कमी होने पर सभी प्रकार की दंडात्मक ब्याज दरें भी, जो विनिर्दिष्ट रूप से बैंक दर से जुड़ी हुई हैं, अनुबंध में दर्शाये गये अनुसार संशोधित की जाती हैं।

भवदीय

(श्रीमोहन यादव)
मुख्य महाप्रबंधक

अनुलग्नक : यथोक्त


अनुबंध

बैंक दर से जुड़ी हुई दंडात्मक ब्याज दरें

मद मौजूदा दर संशोधित दर
(06 जून 2018 से प्रभावी)
रिज़र्व अपेक्षा की पूर्ति में कमी होने पर दंडात्मक ब्याज दरें (कमी की अवधि पर आधारित)। बैंक दर तथा 3.0 प्रतिशत अंक (9.25 प्रतिशत) अथवा बैंक दर तथा 5.0 प्रतिशत अंक (11.25 प्रतिशत)। बैंक दर तथा 3.0 प्रतिशत अंक (9.50 प्रतिशत) अथवा बैंक दर तथा 5.0 प्रतिशत अंक (11.50 प्रतिशत)।

2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष