भारिबैं/2021-22/74
विवि.एफ़आईएन.आरईसी.सं.34/03.10.136/2021-22
29 जुलाई, 2021
जमाराशि स्वीकार करने वाली सभी आवास वित्त कंपनियाँ (HFCs)
महोदया/महोदय,
एचएफसी की जमाओं की रेटिंग - अनुमोदित क्रेडिट रेटिंग एजेंसियां और न्यूनतम निवेश ग्रेड क्रेडिट रेटिंग
मास्टर निदेश - गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी – आवास वित्त कंपनी (रिज़र्व बैंक) निदेश, 2021 के पैरा 25.2 का संदर्भ ग्रहण करें, जिसमें जनता की जमाराशियों को स्वीकार करने के उद्देश्य से पांच अनुमोदित क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों के नाम और उनकी न्यूनतम निवेश ग्रेड क्रेडिट रेटिंग सूचीबद्ध किए गए हैं।
2. उक्त की समीक्षा के उपरांत एचएफसी के लिए उपरोक्त प्रावधानों को मास्टर निदेश - गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी जनता की जमाराशियों को स्वीकार करने संबंधी (रिजर्व बैंक) निदेश, 2016 के पैरा 9 में वर्णित एनबीएफसी के लिए निर्धारित प्रावधानों के साथ संरेखित करने का निर्णय लिया गया है। तदनुसार, एचएफसी द्वारा जनता की जमाराशियों को स्वीकार करने के उद्देश्य से क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों के नाम और उनकी न्यूनतम निवेश ग्रेड रेटिंग अनुलग्नक में सूचीबद्ध हैं।
3. मास्टर निदेश - गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी – आवास वित्त कंपनी (रिजर्व बैंक) निदेश, 2021 को तदनुसार संशोधित किया जा रहा है।
भवदीय,
(जे.पी. शर्मा)
मुख्य महाप्रबंधक
अनुलग्नक
क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों के नाम और उनकी संबंधित न्यूनतम निवेश ग्रेड रेटिंग की सूची इस प्रकार है
| क्र. सं. |
रेटिंग एजेंसियों के नाम |
न्यूनतम निवेश ग्रेड क्रेडिट रेटिंग |
| 1 |
द क्रेडिट रेटिंग इंफॉर्मेशन सर्विसेज ऑफ इंडिया लिमिटेड (क्रिसिल) (CRISIL) |
FA– (FA Minus) |
| 2 |
आईसीआरए लिमिटेड |
MA– (MA Minus) |
| 3 |
क्रेडिट एनालिसिस & रिसर्च लिमिटेड (CARE) |
CARE BBB (FD) |
| 4 |
फ़िच रेटिंग्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड |
tA– (ind)(FD) |
| 5 |
ब्रिकवर्क रेटिंग्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Brickwork) * |
BWR FBBB |
| 6 |
एक्यूटि रेटिंग्स & रिसर्च लिमिटेड ** |
ACUITE A |
| 7 |
इन्फोमेरिक्स वैल्यूएशन एंड रेटिंग प्राइवेट लिमिटेड (IVRPL) ** |
IVR BBB |
* एनबीएफसी के साथ संरेखित करने के लिए एचएफसी की जमाराशियों के लिए रेटिंग BWR FA से बदलकर BWR FBBB की गई ** एनबीएफसी के साथ संरेखित करने के लिए एचएफसी की जमाराशियों के लिए रेटिंग के साथ नई क्रेडिट रेटिंग एजेंसियां |
|