बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

अनुसंधान और आंकड़े बॅनर इमेज

अनुसंधान और आंकड़े

रिज़र्व बैंक में बेहतर, नीति उन्मुखी आर्थिक शोध करने, आंकड़ों का संकलन करने और ज्ञान साझा करने की समृद्ध परंपरा है।

प्रेस प्रकाशनी


(275 kb )
अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की ऋण और जमा दरें – मई 2026

29 मई 2026

अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की ऋण और जमा दरें – मई 2026

वर्ष 2026 के मई माह के दौरान प्राप्त अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और लघु वित्त बैंकों को छोड़कर) के ऋण और जमा दर संबंधी आंकड़े सारणी 1 से 9 में दिए गए हैं।

मुख्य बातें:

ऋण दरें:

  • एससीबी के नए रुपया ऋणों पर भारित औसत उधार दर (डब्ल्यूएएलआर) अप्रैल 2026 में 8.50 प्रतिशत रही (मार्च 2026 में 8.40 प्रतिशत)।

  • एससीबी के बकाया रुपया ऋणों पर डब्ल्यूएएलआर अप्रैल 2026 में 8.98 रही (मार्च 2026 में 9.99 प्रतिशत)।

  • एससीबी की एक वर्षीय निधि की सीमांत लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) की माध्यिका मई 2026 में 8.65 प्रतिशत रही (अप्रैल 2026 में 8.55 प्रतिशत)।

  • नए के साथ-साथ बकाया रुपया ऋणों पर डब्ल्यूएएलआर भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में कम हुआ।

जमा दरें:

  • एससीबी की नई रुपया मीयादी जमाओं पर भारित औसत घरेलू मीयादी जमा दर (डब्ल्यूएडीटीडीआर) अप्रैल 2026 में 5.77 प्रतिशत रही (मार्च 2026 में 6.07 प्रतिशत)।

  • एससीबी की बकाया रुपया मीयादी जमाओं पर डब्ल्यूएडीटीडीआर मार्च 2026 में 6.62 प्रतिशत से घटकर अप्रैल 2026 में 6.59 प्रतिशत हो गया।

अजीत प्रसाद    
उप महाप्रबंधक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/356

2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष
पिछले पृष्ठ पर वापस जाएं