|
5 जून 2026
भारत सरकार के अस्थिर दर वाले बॉण्ड 2031 संबंधी ब्याज दर
7 जून 2026 से 6 दिसंबर 2026 तक की छमाही के लिए भारत सरकार के अस्थिर दर वाले बॉण्ड 2031 (एफ़आरबी 2031) पर लागू ब्याज दर 6.64 प्रतिशत प्रति वर्ष होगी।
यह विदित है कि एफआरबी 2031 के लिए एक कूपन निर्धारित होगा, जिसमें 182 दिवसीय खजाना बिलों की पिछली तीन नीलामियों (दर निर्धारण दिवस अर्थात् 7 जून 2026 से) के भारित औसत प्रतिफल (डबल्यूएवाई) के बराबर आधार दर के साथ एक प्रतिशत का एक नियत स्प्रैड होगा।
अजीत प्रसाद
उप महाप्रबंधक (संचार)
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/395 |