5 जून 2026
बैंककारी विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 56 के साथ पठित धारा 35 ए के अंतर्गत निदेश –
नासिक जिल्हा महिला विकास सहकारी बैंक लिमिटेड, नासिक - अवधि बढ़ाना
भारतीय रिज़र्व बैंक ने नासिक जिल्हा महिला विकास सहकारी बैंक लिमिटेड, नासिक को बैंककारी विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 56 के साथ पठित धारा 35ए के अंतर्गत दिनांक 8 दिसंबर 2025 के निदेश सं.CO.DOS.SED.No.S6690/12.22.173/2025-2026 के माध्यम से 9 जून 2026 को कारोबार की समाप्ति तक छह माह की अवधि के लिए निदेश जारी किए थे।
2. भारतीय रिज़र्व बैंक इस बात से संतुष्ट है कि जन हित में, उक्त निदेश की परिचालन अवधि को 9 जून 2026 को कारोबार की समाप्ति से आगे बढ़ाया जाना आवश्यक है।
3. तदनुसार, भारतीय रिज़र्व बैंक, बैंककारी विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 56 के साथ पठित धारा 35ए की उपधारा (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, उक्त निदेश को 9 जून 2026 को कारोबार की समाप्ति से 9 सितंबर 2026 को कारोबार की समाप्ति तक तीन माह की अवधि के लिए बढ़ाता है, जो कि समीक्षाधीन होगा।
4. संदर्भाधीन निदेश की अन्य सभी नियम एवं शर्तें यथावत् रहेंगे। भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा उपर्युक्त अवधि बढ़ाने और/या संशोधन का यह अर्थ न लगाया जाए कि भारतीय रिज़र्व बैंक, बैंक की वित्तीय स्थिति से संतुष्ट है।
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/387 |