बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (547.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
भारतीय रिज़र्व बैंक, जम्मू के कार्यालय भवन और स्टाफ कॉलोनी की इलेक्ट्रिकल सुरक्षा ऑडिट के लिए

भारतीय रिज़र्व बैंक, जम्मू अपने कार्यालय भवन और स्टाफ कॉलोनी की इलेक्ट्रिकल सुरक्षा ऑडिट कार्य के लिए दो भागों में खुली निविदा आमंत्रित करता है। निविदा दस्तावेज बैंक की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। इस संबंध में सभी शुद्धिपत्र, परिशिष्ट और आगे के संप्रेषण से संबंधित जानकारी बैंक की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। निविदाकार को उक्त निविदा भौतिक रूप से जम्मू कार्यालय के स्वागत कक्ष/संपदा विभाग स्थित निविदा बॉक्स में प्रस्तुत करनी होगी।

ई-निविदा संख्या भारतीय रिज़र्व बैंक, जम्मू के कार्यालय भवन और स्टाफ कॉलोनी की इलेक्ट्रिकल सुरक्षा ऑडिट के लिए निविदा
कार्य की अनुमानित लागत 1,00,000/-
निविदा का माध्यम खुली (निविदाकार उक्त निविदा को भौतिक रूप से जम्मू कार्यालय के स्वागत कक्ष/संपदा विभाग स्थित निविदा बॉक्स में प्रस्तुत करेगा)
पक्षकारों के लिए एनआईटी डाउनलोड करने की तिथि 17-07-2026
पात्र वेंडर खुली निविदा

इलेक्ट्रिकल सुरक्षा ऑडिट करने के लिए इच्छुक निविदाकार पेशेवर रूप से योग्य डिग्री धारक और अनुभवी इलेक्ट्रिकल सुरक्षा ऑडिटर होना चाहिए।

फर्म को बैंकों, वित्तीय संस्थानों, प्रमुख होटलों या बहुमंजिला कार्यालय भवनों या किसी अन्य इलेक्ट्रिकल प्रतिष्ठानों में कम से कम दो इलेक्ट्रिकल सुरक्षा ऑडिट करने का अनुभव होना चाहिए, जिसमें पिछले 5 वर्षों में न्यूनतम 500 किलोवाट (एकल परिसर/भवन के लिए) का न्यूनतम कनेक्टेड लोड हो (निविदा जारी करने की तारीख से)।
बयाना जमा राशि निविदाकार एनईएफटी के माध्यम से 2000/- का भुगतान करेगा।
आरबीआई जम्मू खाता संख्या 8714295,
आईएफ़एससी कोड: RBIS0JMPA01
एमएसएमई फर्मों को ईएमडी जमा करने से छूट दी गई है।
स्वागत कक्ष स्थित निविदा बॉक्स में निविदा प्रस्तुत करने की आरंभ तिथि 17-07-2026 14:00 बजे से
खुली निविदा बंद करने की तिथि और समय 27-08-2026 14:00 बजे तक
निविदा के भाग I के खुलने की तिथि और समय 27-08-2026 15:00 बजे
निविदा के भाग II के खुलने की तिथि और समय सभी पात्र बोलीदाताओं को मूल्य बोली खोलने की तिथि और समय के बारे में बाद में अलग से सूचित किया जाएगा।

नोट- 1 कृपया ध्यान दें कि पोर्टल से निविदा दस्तावेज डाउनलोड करने के लिए कोई निविदा शुल्क देय नहीं है।

2. आवेदन करने के इच्छुक आवेदकों को अपनी आवश्यक पात्रता के समर्थन में दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करके बैंक को संतुष्ट करना होगा और ऐसा करने में उनकी विफलता की स्थिति में, बैंक उनकी उम्मीदवारी को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

3. बैंक न्यूनतम निविदा बोली को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक के पास बिना कोई कारण बताए सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है।

4. निविदा में आगे कोई भी संशोधन/शुद्धिपत्र, यदि कोई हो, केवल आरबीआई की वेबसाइट (https://www.rbi.org.in) पर अधिसूचित किया जाएगा।



2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष