बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (1164.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
मुंबई स्थित बैंक कार्यालय के लिए एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराने हेतु

(ई-निविदा सं. - आरबीआई/मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय/एचआरएमडी/2/26-27/ईटी/187)

भारतीय रिज़र्व बैंक, भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 के तहत गठित एक वैधानिक निगम, जिसका कार्यालय शहीद भगत सिंह मार्ग, मुंबई और इसका क्षेत्रीय कार्यालय फोर्ट, मुंबई में है (जिसे आगे “बैंक” कहा जाएगा) पात्र एम्बुलेंस सेवा प्रदाताओं (जिन्हें आगे “वेंडर” कहा जाएगा) से मुंबई में बीकेसी और भायखला में बैंक के कार्यालयों में 01 सितंबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक 07 महीने की अवधि के लिए संविदा के आधार पर सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन 10 घंटे (सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक) की अवधि के लिए प्रतिधारण के आधार पर एम्बुलेंस सेवाएं प्रदान करने के लिए दो-बोली प्रणाली (तकनीकी बोली और कीमत बोली) के अंतर्गत ई-निविदा आमंत्रित करता है। बैंक के विवेकानुसार संतोषजनक निष्पादन और आपसी सहमति के अधीन संविदा को एक बार में एक वर्ष के लिए, कुल दो वर्ष की अतिरिक्त अवधि के लिए बढ़ाया जा सकेगा।

2. निविदा एमएसटीसी लिमिटेड के ई-निविदा पोर्टल के माध्यम से प्रस्तुत की जाएगी। निविदा दस्तावेज बैंक की वेबसाइट https://www.rbi.org.in और एमएसटीसी की https://www.mstcecommerce.com/eprocn वेबसाइट पर 14 जुलाई 2026 को सुबह 11:00 बजे से देखने/डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। वेंडर्स को आवश्यक संलग्नकों के साथ विधिवत पूर्ण आवेदन पत्र 03 अगस्त 2026 को सुबह 11:00 बजे या उससे पहले एमएसटीसी की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। वेंडर्स को निविदा में निर्धारित 60,000.00/- (साठ हज़ार रुपये मात्र) की बयाना जमा-राशि (ईएमडी) के साथ निविदा प्रस्ताव प्रस्तुत करना होगा। तकनीकी बोली 03 अगस्त 2026 को अपराह्न 03:00 बजे खोली जाएगी। केवल उन वेंडर्स की वित्तीय बोलियां, जो अपने दस्तावेजों के मूल्यांकन के आधार पर पात्र पाए जाएंगे, योग्य वेंडर्स को सूचित करने के बाद बाद की तिथि में खोली जाएंगी।

3. यदि ऊपर दर्शाई गई किसी तिथि को छुट्टी घोषित कर दी जाती है, तो यहाँ उल्लिखित संबंधित प्रयोजन के लिए अगला कार्य दिवस प्रभावी होगा।

4. इस निविदा के संबंध में कोई भी संशोधन/ शुद्धिपत्र/ स्पष्टीकरण केवल आरबीआई वेबसाइट और एमएसटीसी पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। उपर्युक्त ई-निविदा के किसी भी संशोधन/ शुद्धिपत्र के लिए वेंडर्स को नियमित रूप से आरबीआई वेबसाइट/ एमएसटीसी पोर्टल की जांच करनी चाहिए।

5. बैंक बिना कोई कारण बताए किसी भी या सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

क्षेत्रीय निदेशक, महाराष्ट्र



2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष