बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (292.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
शुद्धिपत्र - लखनऊ स्थित बैंक औषधालयों में दवाओं और गैर-चिकित्सा वस्तुओं की आपूर्ति के लिए

परिशिष्‍ट

(Event No.- RBI/Lucknow Regional Office/HRMD/1/26-27/ET/162)

उक्त विषयक निविदा भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट (www.rbi.org.in) और MSTC की वेबसाइट (www.mstcecommerce.com/eprocn) पर 10 जून, 2026 को प्रकाशित की गई थी। इस संबंध में, निम्नलिखित बदलावों के साथ एक शुद्धि-पत्र जारी किया जा रहा है:

क्र. सं. प्रासंगिक निविदा मद/खंड/लाइन अनुभाग/पैरा के अंतर्गत अब मौजूदा निविदा मद/खंड/पंक्ति को हटाने/जोड़ने/संशोधित करने के बाद के रूप में पढ़ें
1 खंड - IV
पात्रता मानदंड

पैरा (ए)

बोली लगाने वाले के पास आवेदन की तारीख पर, 'ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940' (और इस मकसद के लिए लागू किसी भी अन्य कानून) के प्रावधानों के तहत राज्य के ड्रग कंट्रोल अथॉरिटी द्वारा जारी एलोपैथिक दवाओं की विभिन्न श्रेणियों के लिए निर्धारित  फ़ॉर्म (फ़ॉर्म 20, 20-B, 21, 21-B और 21-C अथवा संबंधित कानून के अंतर्गत कोई अन्य संबंधित फ़ॉर्म) में वैध लाइसेंस होने चाहिए। उनके पास दवाओं के व्यापार/बिक्री का काम करने के लिए ज़रूरी सभी अन्य लाइसेंस, मंज़ूरियां और अनुमतियां भी होनी चाहिए। बोलीदाता को यह भी सुनिश्चित करना होगा  और वचन देना होगा होगा कि उनके लाइसेंस की अवधि संविदा समाप्त होने तक वैध बने रहेंगे।
खंड - IV
पात्रता मानदंड

पैरा (ए)

बोली लगाने वाले (रिटेलर/होलसेलर) के पास आवेदन की तारीख पर, ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 (और इस मकसद के लिए लागू किसी अन्य कानून) के प्रावधानों के तहत राज्य के ड्रग कंट्रोल अथॉरिटी द्वारा जारी एलोपैथिक दवाओं की विभिन्न श्रेणियों के लिए निर्धारित फॉर्म (फॉर्म 20/20-B; 21/21-B और 21-C अथवा संबंधित कानून के अंतर्गत कोई अन्य संबंधित फॉर्म) में वैध लाइसेंस होने चाहिए। उनके पास दवाओं के व्यापार/बिक्री का काम करने के लिए ज़रूरी सभी अन्य लाइसेंस, मंज़ूरी और स्वीकृति भी होनी चाहिए। बोलीदाता को यह भी सुनिश्चित करना होगा  और वचन देना होगा होगा कि उनके लाइसेंस की अवधि संविदा समाप्त होने तक वैध बने रहेंगे।
2 खंड - IV
पात्रता मानदंड

पैरा (डी)

बोलीदाता ने पिछले तीन वर्षों में कम से कम एक ग्राहक  (अर्थात सरकारी / अर्ध-सरकारी / सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम / कोई अन्य संस्था / कॉर्पोरेट) के साथ दवाओं की आपूर्ति जैसा कोई व्यावसायिक कार्य किया हो। आवेदन करते समय इस संबंध में सहायक दस्तावेज प्रदान किया जाना चाहिए। अनुलग्नक–III में दिए गए प्रारूप के अनुसार एक ग्राहक से ग्राहक रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रदान की जानी है।
खंड - IV
पात्रता मानदंड

पैरा (डी)

बोलीदाता ने पिछले पाँच वर्षों में कम से कम एक ग्राहक  (अर्थात सरकारी / अर्ध-सरकारी / सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम / कोई अन्य संस्था / कॉर्पोरेट) के साथ दवाओं की आपूर्ति जैसा कोई व्यावसायिक कार्य किया हो। आवेदन करते समय इस संबंध में सहायक दस्तावेज प्रदान किया जाना चाहिए। अनुलग्नक–III में दिए गए प्रारूप के अनुसार एक ग्राहक से ग्राहक रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रदान की जानी है।
3 खंड – V
कार्य का दायरा

पैरा 6(सी)
पात्रता स्थापित करने वाले दस्तावेज़

अनुलग्नक – XIII में दिए गए प्रारूप के अनुसार बोलीदाताओं के बैंकर से ऋण शोधन क्षमता से संबंधित बैंकर का प्रमाण पत्र
खंड – V
कार्य का दायरा

पैरा 6(सी)
पात्रता स्थापित करने वाले दस्तावेज़

बोलीदाता द्वारा अपने बैंकर से ऋण शोधन क्षमता को प्रमाणित करने वाला एक प्रमाणपत्र जमा करना होगा, जो अनुमानित निविदा  मूल्य के 100% तक की ऋण क्षमता की पुष्टि करता हो। यह प्रमाणपत्र पूर्णतः अनुलग्नक- XIII में निर्दिष्ट किए गए प्रारूप के अनुसार होना चाहिए।  
4 खंड – V
कार्य का दायरा

पैरा 6(एफ़)
पात्रता स्थापित करने वाले दस्तावेज़

ग्राहक रिपोर्ट / ग्राहक से प्रत्येक योग्य कार्य के लिए प्रमाण पत्र जैसा कि अनुलग्नक – VI में ऊपर खंड III (बी) के पैरा (सी) में निर्दिष्ट है।
खंड – V
कार्य का दायरा

पैरा 6(एफ़)
पात्रता स्थापित करने वाले दस्तावेज़

प्रत्येक अर्हक कार्य के लिए ग्राहक (ग्राहकों) से अनुलग्नक – III में दिए गए प्रारूप के अनुसार ग्राहक रिपोर्ट।
5 खंड – V
कार्य का दायरा

पैरा 6(एल)
पात्रता स्थापित करने वाले दस्तावेज़

पिछले तीन (03) वित्तीय वर्षों (2025-26, 2024-25 और 2023-24) के लिए लेखापरीक्षित बैलेंस शीट की प्रतियां, और वित्तीय वर्षों (2025-26, 2024-25 और 2023-24) के लिए वार्षिक कारोबार को प्रमाणित करने वाले चार्टर्ड एकाउंटेंट के प्रमाण पत्र के साथ संबंधित मूल्यांकन वर्षों के लिए आईटी रिटर्न जमा की जा सकती हैं।
खंड – V
कार्य का दायरा

पैरा 6(एल)
पात्रता स्थापित करने वाले दस्तावेज़

पिछले तीन वित्तीय वर्षों की बैलेंस शीट की प्रतियां और पिछले तीन वर्षों के लिए वार्षिक कारोबार का विवरण, चार्टर्ड एकाउंटेंट द्वारा विधिवत प्रमाणित।
6 खंड – V
कार्य का दायरा

पैरा 10(आई)
सामान की डिलीवरी

बोलीदाता द्वारा 30 दिन का समय दिए बिना दवा/दवाओं की आपूर्ति बंद नहीं की जानी चाहिए।
खंड – V
कार्य का दायरा

पैरा 10(आई)
सामान की डिलीवरी

बोलीदाता द्वारा 30 दिनों का नोटिस दिए बिना दवा/दवाओं की आपूर्ति बंद नहीं की जानी  चाहिए।
7 खंड – V
कार्य का दायरा

पैरा 11(i)
बिलों की प्रस्तुति

बिलों में स्पष्ट रूप से प्रत्येक दिन की गई आपूर्ति का विवरण जैसे वस्तु का नाम, निर्माता का नाम, बैच नंबर, निर्माण की तारीख और समाप्ति तिथि, प्रिस्क्रिप्शन स्लिप नंबर। तारीख, दर, अनुबंध के अनुसार छूट आदि और बैंक द्वारा अपेक्षित कोई भी अन्य जानकारी सहित।
खंड – V
कार्य का दायरा

पैरा 11(i)
बिलों की प्रस्तुति

बिलों में स्पष्ट रूप से प्रत्येक दिन की गई आपूर्ति का विवरण जैसे वस्तु का नाम, निर्माता का नाम, बैच नंबर, निर्माण की तारीख और समाप्ति तिथि, प्रिस्क्रिप्शन स्लिप नंबर। तारीख, दर, अनुबंध के अनुसार छूट, HSN/SAC कोड आदि और बैंक द्वारा अपेक्षित कोई भी अन्य जानकारी सहित।
8 अनुलग्नक – III
कार्य-निष्पादन के संबंध में ग्राहक प्रमाणपत्र हेतु प्रारूप
अनुलग्नक – III
कार्य-निष्पादन के संबंध में ग्राहक प्रमाणपत्र हेतु प्रारूप
(ग्राहक के लेटर हेड पर)
9 अनुलग्नक - VI
कार्य-निष्पादन के संबंध में बोलीदाता के प्रमाण पत्र का प्रारूप
इस अनुलग्नक को हटा दिया गया है।
10 अनुलग्नक – VII
कार्य-निष्पादन बैंक गारंटी का प्रारूप
(अनुमानित वार्षिक खरीद के 5% के लिए)
अनुलग्नक – VII
कार्य-निष्पादन बैंक गारंटी का प्रारूप
(जारीकर्ता बैंक के नाम पर खरीदे गए उचित मूल्य के गैर-न्यायिक स्टांप पेपर पर)
11 अनुलग्नक – VIII
वार्षिक अनुबंध प्रपत्र
अनुलग्नक – VIII
वार्षिक अनुबंध प्रपत्र
(500/- के गैर-न्यायिक स्टाम्प पेपर पर)

2. निविदा में सूचित की गई अन्य सभी शर्तें और नियम यथावत रहेंगे।

क्षेत्रीय निदेशक
            भारतीय रिज़र्व बैंक
लखनऊ


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष