कृपया, दिनांक 22 मई 2026 को बैंक की वेबसाइट पर प्रकाशित उक्त विषय पर निविदा सूचना का संदर्भ लें, जिसमें दो बैंक कारों की बिक्री के लिए कार डीलरों/पूर्व-स्वामित्व वाली कारों के डीलरों/पुरानी कारों की खरीद-बिक्री में संलग्न फर्मों से सीलबंद कोटेशन आमंत्रित किए गए थे।
2. इस संदर्भ में, सीलबंद कोटेशन जमा करने की समयसीमा को नीचे दिए गए अनुसूची के अनुसार बढ़ाने का निर्णय लिया गया है:
3. निविदा दस्तावेज़ में उल्लिखित अन्य सभी नियम और शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी।
क्षेत्रीय निदेशक भारतीय रिज़र्व बैंक, कोलकाता 16 जून 2026