19 मई 2026
आरबीआई ने "भारतीय रिज़र्व बैंक (पूंजी पर्याप्तता) संशोधन निदेश, 2026" के मसौदे पर
टिप्पणियाँ आमंत्रित की
समीक्षा करने के बाद तथा बासेल स्तंभ(पिलर) 3 संबंधी प्रकटीकरण आवश्यकताओं के साथ अधिक संगति सुनिश्चित करने के लिए, भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज स्तंभ 3 प्रकटीकरण आवश्यकताओं पर निम्नलिखित संशोधन निदेशों के मसौदे जारी किए हैं:
-
भारतीय रिज़र्व बैंक (वाणिज्यिक बैंक – पूंजी पर्याप्तता पर विवेकपूर्ण मानदंड) सातवाँ संशोधन निदेश, 2026
-
भारतीय रिज़र्व बैंक (लघु वित्त बैंक – पूंजी पर्याप्तता पर विवेकपूर्ण मानदंड) पाँचवाँ संशोधन निदेश, 2026
निदेशों के उक्त मसौदों पर 2 जून 2026 तक टिप्पणियाँ आमंत्रित की जाती हैं। टिप्पणियाँ/प्रतिक्रिया रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध 'कनेक्ट2रेगुलेट' खंड के अंतर्गत दिए गए लिंक के माध्यम से प्रस्तुत की जा सकती हैं। वैकल्पिक रूप से, टिप्पणियाँ निम्नलिखित पते पर:
मुख्य महाप्रबंधक, तुलन- पत्र समूह
विनियमन विभाग, केंद्रीय कार्यालय
भारतीय रिज़र्व बैंक
12वीं मंजिल, केंद्रीय कार्यालय भवन
शहीद भगत सिंह मार्ग, फोर्ट, मुंबई – 400001
अथवा
विषय पंक्ति '(संशोधन निदेशों के मसौदे का पूर्ण नाम) पर प्रतिक्रिया' लिखकर ई-मेल द्वारा प्रेषित की जा सकती हैं।
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/290 |