प्रेस प्रकाशनी

(276 kb )
अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की ऋण और जमा दरें – अक्तूबर 2026

30 अक्तूबर 2026

अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की ऋण और जमा दरें – अक्तूबर 2026

वर्ष 2026 के अक्तूबर माह के दौरान प्राप्त अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और लघु वित्त बैंकों को छोड़कर) के ऋण और जमा दर संबंधी आंकड़े सारणी 1 से 9 में दिए गए हैं।

मुख्य बातें:

ऋण दरें:

  • एससीबी के बकाया रुपया ऋणों पर भारित औसत उधार दर (डब्ल्यूएएलआर) अगस्त 2026 की तुलना में, सितंबर 2026 में 8.96 प्रतिशत पर अपरिवर्तित बनी रही।

  • एससीबी के नए रुपया ऋणों पर डब्ल्यूएएलआर, अगस्त 2026 के 8.61 प्रतिशत की तुलना में, सितंबर 2026 में घटकर 8.51 हो गई।

  • एससीबी की एक वर्षीय निधि की सीमांत लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) की माध्यिका सितंबर 2026 के 8.61 प्रतिशत की तुलना में अक्तूबर 2026 में घटकर 8.55 हो गई।

  • सितंबर 2026 में, नए और बकाया रुपया ऋणों पर डब्ल्यूएएलआर में विभिन्न क्षेत्रों में मिश्रित रुख देखा गया।

जमा दरें:

  • एससीबी की बकाया रुपया मीयादी जमाओं पर भारित औसत घरेलू मीयादी जमा दर (डब्ल्यूएडीटीडीआर) अगस्त 2026 के 6.56 प्रतिशत से घटकर सितंबर 2026 में 6.55 प्रतिशत हो गई।

  • एससीबी की नई रुपया मीयादी जमाओं पर डब्ल्यूएडीटीडीआर अगस्त 2026 के 5.67 प्रतिशत से घटकर सितंबर 2026 में 5.61 प्रतिशत हो गई।

अजीत प्रसाद    
उप महाप्रबंधक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/1416


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष