30 अक्तूबर 2026
भारतीय रिज़र्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड की 625वीं बैठक
भारतीय रिज़र्व बैंक के केंद्रीय निदेशक बोर्ड की 625वीं बैठक आज मुंबई में श्री संजय मल्होत्रा, गवर्नर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। केंद्रीय बोर्ड ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के उपलक्ष्य में सत्यनिष्ठा की शपथ ली।
बोर्ड ने इस बैठक में वर्तमान आर्थिक स्थिति तथा उससे जुड़ी चुनौतियों पर विचार-विमर्श करते हुए आर्थिक संभावना के संभावित जोखिमों का मूल्यांकन किया। बोर्ड ने निक्षेप बीमा और प्रत्यय गारंटी निगम तथा बैंक के चुनिंदा केंद्रीय कार्यालय विभागों की गतिविधियों समीक्षा की।
उप गवर्नर श्री स्वामीनाथन जे., डॉ. पूनम गुप्ता, श्री शिरिश चन्द्र मुर्मू, श्री रोहित जैन तथा केंद्रीय बोर्ड के अन्य निदेशक, यथा, सुश्री अनुराधा ठाकुर, सचिव, आर्थिक कार्य विभाग; श्री आनंद गोपाल महिंद्रा,
श्री जनमेजय कुमार सिन्हा, श्री सैयद अकबरुद्दीन और सुश्री एनी जॉर्ज मैथ्यू इस बैठक में शामिल हुए।
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/1414 |