प्रेस प्रकाशनी

(434 kb )
भारतीय रिज़र्व बैंक ने आरबीएल बैंक लिमिटेड के साथ एमिरेट्स एनबीडी बैंक पी.जे.एस.सी. की भारतीय शाखाओं के समामेलन को मंजूरी दी

16 अक्तूबर 2026

भारतीय रिज़र्व बैंक ने आरबीएल बैंक लिमिटेड के साथ एमिरेट्स एनबीडी बैंक पी.जे.एस.सी. की भारतीय
शाखाओं के समामेलन को मंजूरी दी

भारतीय रिज़र्व बैंक ने आरबीएल बैंक लिमिटेड (अंतरिती बैंक) के साथ एमिरेट्स एनबीडी बैंक पी.जे.एस.सी. (अंतरणकर्ता) की भारतीय शाखाओं की समामेलन योजना को मंजूरी दी है। इस योजना को बैंककारी विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 44ए की उप-धारा (4) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मंजूरी दी गई है। उक्त समामेलन की प्रभावी तिथि 01 दिसंबर 2026 होगी। एमिरेट्स एनबीडी बैंक पी.जे.एस.सी. की सभी भारतीय शाखाएं 01 दिसंबर 2026 से आरबीएल बैंक लिमिटेड की शाखाओं के रूप में कार्य करेंगी।

(ब्रिज राज)   
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/1342


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष