प्रेस प्रकाशनी

(362 kb )
आरबीआई ने भारत सरकार की प्रतिभूतियों की ओएमओ बिक्री की घोषणा की

9 अक्तूबर 2026

आरबीआई ने भारत सरकार की प्रतिभूतियों की ओएमओ बिक्री की घोषणा की

वर्तमान और उभरती चलनिधि स्थितियों की समीक्षा के बाद रिज़र्व बैंक ने 13 अक्तूबर 2026 को एकाधिक मूल्‍य पद्धति का प्रयोग करते हुए, बहु-प्रतिभूति नीलामी के माध्यम से भारत सरकार की प्रतिभूतियों की कुल ₹25,000 करोड़ रुपये की ओएमओ बिक्री नीलामी आयोजित करने का निर्णय लिया है।

2. उक्त नीलामी में बिक्री के लिए प्रस्तुत की जाने वाली प्रतिभूतियाँ निम्नलिखित हैं:

क्र.सं. आईएसआईएन प्रतिभूति परिपक्वता अवधि समग्र राशि
1 IN0020150028 7.88% जीएस 2030 19-मार्च-2030 ₹25,000 करोड़
(प्रतिभूति के आधार पर कोई अधिसूचित राशि नहीं है)
2 IN0020210095 6.10% जीएस 2031 12-जुलाई-2031
3 IN0020020106 7.95% जीएस 2032 28-अगस्त-2032
4 IN0020220151 7.26% जीएस 2033 06-फरवरी-2033
5 IN0020230085 7.18% जीएस 2033 14-अगस्त-2033
6 IN0020240019 7.10% जीएस 2034 08-अप्रैल-2034

3. रिज़र्व बैंक के पास निम्नलिखित अधिकार सुरक्षित रहेंगे:

  • व्यक्तिगत प्रतिभूतियों की बिक्री की मात्रा पर निर्णय लेना।

  • समग्र राशि से कम राशि की बोलियाँ स्वीकार करना।

  • पूर्णांकन के कारण समग्र राशि से कुछ अधिक/कम पर बिक्री करना।

  • कोई भी कारण बताए बिना किसी भी या सभी बोलियों को पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार या अस्वीकार करना।

4. पात्र बोली लगाने वालों को को 13 अक्तूबर 2026 को सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) प्रणाली पर इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में अपनी बोलियां जमा करनी होंगी। केवल प्रणाली की विफलता की स्थिति में ही भौतिक बोलियां स्वीकार की जाएंगी। भौतिक बोलियाँ निर्धारित प्रपत्र में वित्तीय बाज़ार परिचालन विभाग (ईमेल, फोन नंबर: 022-22630982) को सुबह 10:30 बजे से पहले जमा की जानी चाहिए। यह प्रपत्र रिज़र्व बैंक की वेबसाइट (https://www.rbi.org.in/Scripts/BS_ViewForms.aspx) से डाउनलोड किया जा सकता है

5. नीलामी के परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे और सफल लगाने वालों को 14 अक्तूबर 2026 को दोपहर 12 बजे तक अपने एसजीएल खाते में प्रतिभूतियों की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी।

(ब्रिज राज)   
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/1301


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष