7 अक्तूबर 2026
“पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड” को भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की दूसरी अनुसूची से हटाना
दिनांक 7 सितंबर 2026 को भारत के राजपत्र (भाग III - खंड 4) में प्रकाशित दिनांक 31 जुलाई 2026 की अधिसूचना विवि. एलआईसी. सं.एस 3674/16.13.215/2026-27 के द्वारा “पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड” को भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की दूसरी अनुसूची से हटा दिया गया है।
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/1273 |