25 सितंबर 2026
अक्तूबर 2026 – मार्च 2027 के लिए भारत सरकार की अर्थोपाय अग्रिम सीमा
भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारत सरकार के परामर्श से यह निर्णय लिया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी छमाही (अक्तूबर 2026 से मार्च 2027) के लिए अर्थोपाय अग्रिम (डब्ल्यूएमए) की सीमा ₹50,000 करोड़ होगी।
जब भारत सरकार अर्थोपाय अग्रिम सीमा के 75 प्रतिशत का उपयोग कर लेगी तब भारतीय रिज़र्व बैंक नए बाजार ऋणों को जारी कर सकता है।
भारतीय रिज़र्व बैंक के पास मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, भारत सरकार के परामर्श से किसी भी समय, डब्ल्यूएमए सीमा को संशोधित करने की छूट होती है।
अर्थोपाय अग्रिम/ ओवरड्राफ्ट पर ब्याज दर निम्नानुसार होगी:
क. अर्थोपाय अग्रिम: रेपो दर
ख. ओवरड्राफ्ट: रेपो दर से दो प्रतिशत अधिक
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/1192 |