10 सितंबर 2026
फिनटेक क्षेत्र में स्व-विनियामक संगठन (एसआरओ-एफ़टी) की मान्यता
भारतीय रिज़र्व बैंक ने 28 अगस्त 2024 की प्रेस प्रकाशनी के माध्यम से फिनटेक एसोसिएशन फॉर कंज्यूमर एम्पावरमेंट (एफ़एसीई) को फिनटेक क्षेत्र में प्रथम स्वयं-विनियामक संगठन (एसआरओ-एफ़टी) के रूप में मान्यता प्रदान की थी।
2. तदुपरांत, आरबीआई को यूनिफाइड फिनटेक फोरम (यूएफ़एफ़) से एसआरओ-एफ़टी के रूप में मान्यता प्रदान करने हेतु आवेदन प्राप्त हुआ है। इस आवेदन की जांच, रूपरेखा की अपेक्षाओं के संदर्भ में की गई तथा यूएफ़एफ़ (CIN नं. U91990KA2016NPL096977) को एसआरओ-एफ़टी के रूप में मान्यता देने का निर्णय लिया गया है।
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/1088 |