बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

प्रेस प्रकाशनी

(321 kb )
अप्रैल-जून 2026 के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में परिवर्तन के स्रोत

1 सितंबर 2026

अप्रैल-जून 2026 के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में परिवर्तन के स्रोत

आज, भारतीय रिज़र्व बैंक ने अपनी वेबसाइट (www.rbi.org.in) पर पहली तिमाही, अर्थात अप्रैल-जून 2026 के लिए भुगतान संतुलन (बीओपी) संबंधी आंकड़े जारी किए। इन आंकड़ों के आधार पर, अप्रैल-जून 2026 के दौरान विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में परिवर्तन के स्रोत तालिका 1 में दिए गए हैं:

तालिका 1: विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में परिवर्तन के स्रोत*
(बिलियन अमेरिकी डॉलर)
मदें अप्रैल-जून 2025 अप्रैल-जून 2026
I.   चालू खाता शेष -3.4 -4.2
II.   पूंजी लेखा (निवल राशि) (ए से एफ़ तक) 7.9 -3.9
  क. विदेशी निवेश (i+ii) 6.9 -3.5
    (i) प्रत्‍यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) 5.2 6.1
    (ii) पोर्टफोलियो निवेश 1.6 -9.6
  ख. बैंकिंग पूंजी -1.6 2.8
    जिसमें से : एनआरआई जमाराशियां 3.6 2.8
  ग. अल्‍पावधिक ऋण -0.1 3.5
  घ. बाह्य सहायता 0.7 0.4
  ङ. बाह्य वाणिज्यिक उधार 5.5 1.0
  च. पूंजी लेखा में शामिल अन्‍य मदें -3.5 -8.1
III.   मूल्यन परिवर्तन 25.3 -14.4
IV.   कुल (I+II+III) @
आरक्षित निधि में वृद्धि (+) / आरक्षित निधि में कमी (-)
29.8 -22.5
*: यह भुगतान संतुलन के पुराने प्रारूप पर आधारित है, जो चालू खाते के अंतर्गत अंतरण और संविभाग निवेश के अंतर्गत एडीआर/जीडीआर संबंधी कार्रवाई में नए प्रारूप (बीपीएम6) से भिन्न हो सकता है।
@: अंतर, यदि कोई हो, तो पूर्णांकन के कारण है।
नोट: ‘पूंजी लेखा में अन्‍य मदें’ के अंतर्गत ‘भूल और चूक’ के अलावा एसडीआर आबंटन, निर्यात में घट-बढ़, विदेशों में रखी निधियां, एफडीआई के अंतर्गत प्राप्‍त ऐसे अग्रिम, जिसमें शेयर का निर्गम नहीं किया गया है तथा पूंजीगत प्राप्तियां, जिन्‍हें और कहीं शामिल नहीं किया गया है और रुपया मूल्‍यवर्गित ऋण शामिल हैं।‘

भुगतान संतुलन के आधार पर (अर्थात्, मूल्यन प्रभावों को छोड़कर), अप्रैल-जून 2025 के दौरान विदेशी मुद्रा आरक्षित निधि में 4.5 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि की तुलना में वर्ष अप्रैल-जून 2026 के दौरान 8.1 बिलियन अमरीकी डॉलर की कमी हुई। विदेशी मुद्रा आरक्षित निधि में सांकेतिक आधार पर (अर्थात् मूल्यन प्रभावों सहित) अप्रैल-जून 2026 के दौरान 22.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कमी हुई, जबकि अप्रैल-जून 2025 में इसमें 29.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वृद्धि हुई थी (तालिका 2)।

तालिका 2: आरक्षित निधियों में परिवर्तन की तुलनात्‍मक स्थिति
(बिलियन अमेरिकी डॉलर)
मदें अप्रैल-जून 2025 अप्रैल-जून 2026
1. विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में घट-बढ़ (मूल्यन प्रभावों सहित) 29.8 -22.5
2. मूल्यन प्रभाव [अभिलाभ (+)/हानि (-)] 25.3 -14.4
3. बीओपी के आधार पर विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में परिवर्तन (अर्थात् मूल्यन प्रभावों को छोड़कर) 4.5 -8.1
नोट: आरक्षित निधियों में बढ़ोतरी (+)/आरक्षित निधियों में कमी (-)
अंतर, यदि कोई हो, तो पूर्णांकन के कारण है।

मूल्यन हानि, जो मुख्य रूप से स्वर्ण की न्यून मूल्य और प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की मूल्यवृद्धि को दर्शाता है, अप्रैल-जून 2026 के दौरान 14.4 बिलियन अमरीकी डॉलर रही, जबकि इसमें अप्रैल-जून 2025 के दौरान 25.3 बिलियन अमरीकी डॉलर मूल्यन वृद्धि हुई थी।

(ब्रिज राज)   
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/1016


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष