1 सितंबर 2026
आरबीआई ने श्री सुमन रे को नए कार्यपालक निदेशक के रूप में नियुक्त किया
भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने 1 सितंबर 2026 से श्री सुमन रे को कार्यपालक निदेशक (ईडी) के रूप में नियुक्त किया है।
ईडी के रूप में पदोन्नत होने से पूर्व, श्री सुमन रे महाराष्ट्र के क्षेत्रीय निदेशक के रूप में सेवा प्रदान कर रहे थे।
एक करियर केंद्रीय बैंकर के रूप में, श्री रे को रिज़र्व बैंक में तीन दशक से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने मुद्रा प्रबंधन, वित्तीय समावेशन, भुगतान और निपटान प्रणाली, उपभोक्ता शिक्षा और संरक्षण, और मानव संसाधन सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम किया है। श्री रे, पश्चिम क्षेत्र स्थानीय बोर्ड के सचिव के रूप में भी सेवा दे चुके हैं।
कार्यपालक निदेशक के रूप में, श्री सुमन रे जमा बीमा और प्रत्यय गारंटी निगम और परिसर विभाग का कार्य देखेंगे।
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/1013 |