बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

प्रेस प्रकाशनी

(463 kb )
तिमाही आधारभूत सांख्यिकी विवरणियाँ (बीएसआर)-2: अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के पास जमाराशि – जून 2026

31 अगस्त 2026

तिमाही आधारभूत सांख्यिकी विवरणियाँ (बीएसआर)-2: अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के पास जमाराशि – जून 2026

आज, भारतीय रिज़र्व बैंक ने ‘अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों1 के पास जमाराशि संबंधी तिमाही आधारभूत सांख्यिकी विवरणियाँ (बीएसआर)-2 – जून 20262’ शीर्षक से अपना वेब प्रकाशन, भारतीय अर्थव्यवस्था पर डेटाबेस पोर्टल3 (https://data.rbi.org.in Homepage > Publications) पर जारी किया।

अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक (एससीबी), क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) को छोड़कर, ‘आधारभूत सांख्यिकी विवरणियाँ’ (बीएसआर) - 2 में, जमाराशि के प्रकार (चालू, बचत और मियादी), इसके संस्थागत क्षेत्र-वार स्वामित्व, व्यक्तियों से संबंधित जमाराशियों के आयु-वार वितरण, परिपक्वता पैटर्न, आकार, और मीयादी जमाराशियों के ब्याज दर सीमा-वार वितरण के साथ-साथ कर्मचारियों की संख्या पर त्रैमासिक शाखा-वार आंकड़े प्रस्तुत करते हैं। ये आंकड़े अलग-अलग स्तर अर्थात, जनसंख्या समूह4, बैंक समूह, राज्य, जिले और केंद्र, पर जारी किए जाते हैं।

मुख्य बातें:

  • जून 2026 के अंत तक एससीबी की जमाराशियों में 11.5 प्रतिशत की संवृद्धि (वर्ष-दर-वर्ष) हुई, जबकि एक वर्ष पहले यह 11.3 प्रतिशत तथा एक तिमाही पूर्व 11.6 प्रतिशत थी जहां अर्ध-शहरी और ग्रामीण शाखाओं ने समग्र स्तर पर देखी गई वृद्धि को पीछे छोड़ दिया (चार्ट I)।

Chart 1
  • निजी क्षेत्र के बैंकों की जमा वृद्धि जून 2026 के अंत तक 1.4 प्रतिशत बढ़कर 13.8 प्रतिशत हो गई, जबकि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की जमा में वृद्धि पिछले वर्ष के 10.2 प्रतिशत की तुलना में जून 2026 में 10.3 प्रतिशत तक पहुंच गई।

  • जून 2026 के अंत में कुल जमाराशियों के 58.8 प्रतिशत हिस्से और तिमाही के दौरान 'वृद्धिशील जमा' के 98.9 प्रतिशत हिस्से के साथ घरेलू क्षेत्र सबसे बड़ा अंशदाता रहा।

  • मीयादी जमा, जो कि जमा संचयन का मुख्य चालक है, में जून 2026 में 12.9 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष) वृद्धि दर्ज की गई जो चालू जमाराशियों (5.3 प्रतिशत) और बचत जमाराशियों (10.6 प्रतिशत) की वृद्धि से अधिक थी।

  • जून 2026 तक, एक से तीन वर्ष की मूल परिपक्वता वाली मीयादी जमा कुल मीयादी जमा का लगभग 70.0 प्रतिशत थी, जबकि एक वर्ष तक की मूल परिपक्वता अवधि वाली अल्पकालिक जमा 20.4 प्रतिशत थी।

  • जून 2026 तक 7 प्रतिशत से कम ब्याज दर वाली मीयादी जमा का हिस्सा कुल मीयादी जमा के दो तिहाई से अधिक हो गया है (एक वर्ष पूर्व यह 35.0 प्रतिशत था) (चार्ट II)।

Chart 2
  • जून 2026 के अंत तक ‘1 करोड़ रुपये और उससे अधिक' के आकार की मीयादी जमाओं का कुल सावधि जमा में हिस्सा 47.3 प्रतिशत था, जिसमें से 35.7 प्रतिशत '5 करोड़ रुपये और उससे अधिक' के आकार की जमाराशियों से आया था।

अजीत प्रसाद    
उप महाप्रबंधक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/1001


1 जून 2026 के अंतिम रिपोर्टिंग शुक्रवार के लिए पाक्षिक फॉर्म-ए विवरणी (आरबीआई अधिनियम, 1934 की धारा 42(2) के तहत एकत्रित) के आधार पर बैंक जमाराशि संबंधी समग्र डेटा हमारी वेबसाइट (https://rbi.org.in/ होम>सांख्यिकी>जारी आंकड़े> पाक्षिक>भारत में अनुसूचित बैंक की स्थिति का विवरण) पर पहले ही प्रकाशित किया गया है।

2 बीएसआर-2 के लिए संदर्भ तिथि तिमाही का अंतिम दिन है।

3 मार्च 2026 के अंत की स्थिति को शामिल करते हुए, शृंखला में पिछले जारी आंकड़े, 29 मई 2026 को भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर प्रकाशित किए गए थे।

4 बीएसआर के लिए उपयोग किया जाने वाला जनसंख्या समूह मानदंड 2011 की जनगणना के अनुसार संबंधित राजस्व केंद्र, जहां एससीबी की शाखाएं संचालित हो रही हैं, की जनसंख्या के आकार पर आधारित है और इन्हें ए) 'ग्रामीण' (10,000 से कम जनसंख्या), बी) 'अर्ध-शहरी' (10,000 से अधिक और 1 लाख से कम जनसंख्या), सी) 'शहरी' (1 लाख से अधिक और 10 लाख से कम जनसंख्या), डी) 'मेट्रोपॉलिटन' (10 लाख और उससे अधिक जनसंख्या) के रूप में वर्गीकृत किया गया है।


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष