22 अगस्त 2026
रिज़र्व बैंक की स्वैप सुविधा के अंतर्गत एफसीएनआर (बी) जमा, बाह्य वाणिज्यिक उधार (ईसीबी) और
विदेशी मुद्रा उधार (ओएफसीबी) के माध्यम से आने वाले विदेशी मुद्रा का डेटा
आरबीआई ने 8 जून 2026 को एफसीएनआर (बी) जमा, ईसीबी और ओएफसीबी अंतर्वाह के लिए एक विशेष यूएसडी-आईएनआर विदेशी मुद्रा स्वैप सुविधा शुरू की थी। जैसा कि 14 अगस्त 2026 की प्रेस प्रकाशनी में पहले ही बताया जा चुका है, यह योजना एफसीएनआर (बी) जमा के लिए 31 अगस्त 2026 तक तथा ईसीबी और ओएफसीबी के लिए 31 दिसंबर 2026 तक खुली है।
अधिकृत व्यापारी (डीलर) बैंकों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर उपर्युक्त सुविधा के अंतर्गत 21 अगस्त 2026 तक विदेशी मुद्रा अंतर्वाह की स्थिति नीचे दी गई है।
| प्रकार |
राशि
(मिलियन अमेरिकी डॉलर) |
| एफसीएनआर (बी) जमा |
65,397 |
| ओएफसीबी |
4,860 |
| ईसीबी |
2,591 |
| कुल |
72,848 |
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/948 |