21 अगस्त 2026
भारतीय रिज़र्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड की 624वीं बैठक
भारतीय रिज़र्व बैंक के केंद्रीय निदेशक बोर्ड की 624वीं बैठक आज चेन्नै में श्री संजय मल्होत्रा, गवर्नर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बोर्ड ने इस बैठक में वर्तमान आर्थिक स्थिति तथा वैश्विक और घरेलू चुनौतियों सहित आर्थिक संभावना के जोखिमों की समीक्षा की। बोर्ड ने रिज़र्व बैंक के परिचालन के विभिन्न क्षेत्रों की भी समीक्षा की, जिसमें बैंक की समितियों और ओम्बुड्समैन योजना का कामकाज शामिल है।
उप गवर्नर श्री स्वामीनाथन जे., डॉ. पूनम गुप्ता, श्री शिरिश चंद्र मुर्मू, श्री रोहित जैन तथा केंद्रीय बोर्ड के अन्य निदेशक यथा श्रीमती रेवती अय्यर, प्रो. सचिन चतुर्वेदी, श्री आनंद गोपाल महिंद्रा तथा श्री सोमनाथ श्रीधर पणिक्कर बैठक में शामिल हुए।
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/941 |