बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

प्रेस प्रकाशनी

(305 kb )
रिज़र्व बैंक की स्वैप सुविधा के अंतर्गत एफ़सीएनआर (बी) जमाराशि, बाह्य वाणिज्यिक उधार (ईसीबी) और समुद्र-पारीय विदेशी मुद्रा उधारी (ओएफ़सीबी) के माध्यम से विदेशी मुद्रा का अंतर्वाह

14 अगस्त 2026

रिज़र्व बैंक की स्वैप सुविधा के अंतर्गत एफ़सीएनआर (बी) जमाराशि, बाह्य वाणिज्यिक उधार (ईसीबी)
और समुद्र-पारीय विदेशी मुद्रा उधारी (ओएफ़सीबी) के माध्यम से विदेशी मुद्रा का अंतर्वाह

आरबीआई ने 8 जून 2026 को एफ़सीएनआर (बी) जमाराशि, ईसीबी और ओएफ़सीबी अंतर्वाह को शामिल करते हुए विशेष यूएसडी-आईएनआर विदेशी मुद्रा स्वैप सुविधा शुरू की थी।

उपर्युक्त सुविधा के अंतर्गत, 13 अगस्त 2026 तक प्राधिकृत व्यापारी बैंकों द्वारा सूचित विदेशी मुद्रा प्रवाह की स्थिति नीचे दी गई है:

प्रकार

राशि
(मिलियन अमेरिकी डॉलर)

एफ़सीएनआर (बी) जमाराशि

52,300

ओएफ़सीबी

2,805

ईसीबी

1,741

कुल

56,846

एफ़सीएनआर (बी) जमाराशियों के लिए स्वैप सुविधा और इसके परिणामस्वरूप होने वाले विदेशी मुद्रा अंतर्वाह की उत्साहजनक प्रतिक्रिया के आधार पर, यह निर्णय लिया गया है कि एफ़सीएनआर (बी) जमाराशियों के लिए स्वैप सुविधा केवल 31 अगस्त 2026 तक जुटाई गई जमाराशियों के लिए ही उपलब्ध होगी। इस सुविधा के अंतर्गत स्वैप, अर्थात् एफ़सीएनआर (बी) जमाराशि, 11 सितंबर 2026 तक आरबीआई के पास प्राप्त किए जा सकते हैं।

ईसीबी और ओएफ़सीबी के लिए यह योजना पहले की तरह 31 दिसंबर 2026 तक जारी रहेगी।

(ब्रिज राज)   
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/900


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष