6 अगस्त 2026
भारतीय रिज़र्व बैंक ने एनबीएफसी के लिए स्केल आधारित विनियमन के अंतर्गत
अपर लेयर (एनबीएफ़सी-यूएल) में शामिल एनबीएफसी की सूची जारी की
भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज 31 मार्च 2026 के वित्तीय आंकड़ों के संदर्भ में, वर्ष 2026-27 के लिए एनबीएफसी संबंधी स्केल आधारित विनियमन के अंतर्गत अपर लेयर में शामिल एनबीएफसी की सूची की घोषणा की है।
2. रिज़र्व बैंक ने एनबीएफ़सी के लिए स्केल आधारित विनियमन के अंतर्गत विनियामकीय ढांचा जारी किया है, जो भारतीय रिज़र्व बैंक (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां - पंजीकरण, छूट और स्केल आधारित विनियमन के लिए रूपरेखा) निदेश, 2025 (जिसे आगे 'रूपरेखा' कहा गया है) में निहित है। यह रूपरेखा, एनबीएफ़सी को बेस लेयर (एनबीएफ़सी-बीएल), मिडिल लेयर (एनबीएफ़सी-एमएल), अपर लेयर (एनबीएफ़सी-यूएल) और टॉप लेयर (एनबीएफ़सी-टीएल) में वर्गीकृत करता है और अपर लेयर में एनबीएफ़सी की पहचान करने के लिए मानदंड निर्धारित करता है। 2025-26 के दौरान एनबीएफसी-यूएल की पहचान हेतु मानदंडों की समीक्षा की गई थी, और इसीलिए वर्ष 2025-26 के लिए एनबीएफसी-यूएल की सूची जारी नहीं की गई थी। संशोधित मानदंडों के जारी होने के पश्चात, वर्ष 2026-27 के लिए एनबीएफसी-यूएल की सूची संशोधित मानदंडों के आधार पर तैयार की गई है।
3. तदनुसार, 2026-27 के लिए एनबीएफसी-यूएल की सूची निम्नवत है:
| क्रम सं. |
एनबीएफ़सी का नाम |
एनबीएफसी की श्रेणी |
| 1 |
आरईसी लिमिटेड |
अवसंरचना वित्त कंपनी |
| 2 |
पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड |
अवसंरचना वित्त कंपनी |
| 3 |
इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड |
अवसंरचना वित्त कंपनी |
| 4 |
बजाज फाइनेंस लिमिटेड |
जमाराशि स्वीकार करने वाली एनबीएफसी-आईसीसी |
| 5 |
श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड |
जमाराशि स्वीकार करने वाली एनबीएफसी-आईसीसी |
| 6 |
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड |
जमाराशि स्वीकार करने वाली एचएफ़सी |
| 7 |
चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी लिमिटेड |
जमाराशि स्वीकार न करने वाली एनबीएफसी-आईसीसी |
| 8 |
टाटा कैपिटल लिमिटेड |
जमाराशि स्वीकार न करने वाली एनबीएफसी-आईसीसी |
| 9 |
टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड |
मूल निवेश कंपनी |
| 10 |
मुथूट फाइनेंस लिमिटेड |
जमाराशि स्वीकार न करने वाली एनबीएफसी-आईसीसी |
| 11 |
आदित्य बिड़ला कैपिटल लिमिटेड |
जमाराशि स्वीकार न करने वाली एनबीएफसी-आईसीसी |
| 12 |
हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड |
अवसंरचना वित्त कंपनी |
| 13 |
महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड |
जमाराशि स्वीकार करने वाली एनबीएफसी-आईसीसी |
| 14 |
एल एंड टी फाइनेंस लिमिटेड |
जमाराशि स्वीकार न करने वाली एनबीएफसी-आईसीसी |
| 15 |
बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड |
जमाराशि स्वीकार न करने वाली एनबीएफसी-आईसीसी |
| 16 |
एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड |
जमाराशि स्वीकार न करने वाली एनबीएफसी-आईसीसी |
| 17 |
पिरामल फाइनेंस लिमिटेड |
जमाराशि स्वीकार न करने वाली एनबीएफसी-आईसीसी |
| एनबीएफसी-आईसीसी: गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी-निवेश और ऋण कंपनी; एचएफसी: आवास वित्त कंपनी |
4. इसके अतिरिक्त, इस रूपरेखा के अनुसार, एक बार जब किसी एनबीएफसी को एनबीएफसी-यूएल के रूप में वर्गीकृत किया जाता है, तो यह इस लेयर में इसके वर्गीकरण से कम से कम पाँच वर्ष की अवधि के लिए बढ़ी हुई विनियामक अपेक्षाओं के अधीन होगा, भले ही यह अगले वर्ष/ वर्षों में मानदंडों को पूरा न करता हो। तदनुसार, वे एनबीएफ़सी जिन्हें पिछली अभ्यासों में एनबीएफ़सी-यूएल के रूप में पहचाना गया था, लेकिन जो वर्तमान अभ्यास में मानदंडों को पूरा नहीं करती हैं, वे एनबीएफ़सी-यूएल में बनी रहेंगी और उन पर एनबीएफ़सी-यूएल की बढ़ी हुई विनियामक अपेक्षाएं लागू होंगी।
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/823
|