31 जुलाई 2026
भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारतीय अर्थव्यवस्था संबंधी सांख्यिकी की
विवरण पुस्तिका (हैंडबुक) 2025-26 जारी की
भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज “भारतीय अर्थव्यवस्था संबंधी सांख्यिकी की विवरण पुस्तिका, 2025-26” (एचबीएस) शीर्षक से अपना वार्षिक प्रकाशन का 28 वां संस्करण जारी किया। इस प्रकाशन के माध्यम से, रिज़र्व बैंक भारतीय अर्थव्यवस्था पर विस्तृत समय-श्रृंखला डेटा प्रसारित करता है।
विवरण पुस्तिका में राष्ट्रीय आय, कीमतें, मुद्रा, बैंकिंग, बाजार, सार्वजनिक वित्त, विदेशी व्यापार, भुगतान संतुलन और चयनित सामाजिक-आर्थिक संकेतकों सहित समष्टि आर्थिक और वित्तीय आंकड़ों पर सांख्यिकीय सारणियाँ प्रस्तुत की गई हैं। विवरण पुस्तिका के वर्तमान संस्करण में, मौजूदा आंकड़ा श्रृंखलाओं के अद्यतन के अतिरिक्त, चार नई सारणियाँ भी शामिल की गई हैं।
विवरण पुस्तिका से संबंधित समय श्रृंखला डेटा और कई अन्य आरबीआई प्रकाशन रिज़र्व बैंक के डेटा पोर्टल, भारतीय अर्थव्यवस्था संबंधी डेटाबेस (डीबीआईई) (https://data.rbi.org.in) पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, बैंक के एचबीएस और अन्य प्रमुख प्रकाशनों तक RBIDATA मोबाइल ऐप के माध्यम से भी पहुंचा जा सकता है।
विवरण पुस्तिका पर टिप्पणियाँ और सुझाव डाक द्वारा निम्नलिखित पते पर: निदेशक, डेटा प्रबंधन और प्रसार प्रभाग, सांख्यिकी और सूचना प्रबंध विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, सी-9, तीसरी मंजिल, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स, मुंबई 400051, या ई-मेल द्वारा भेजे जा सकते हैं। प्रतिक्रिया डीबीआईई पोर्टल पर उपलब्ध प्रतिक्रिया लिंक के माध्यम से भी प्रस्तुत की जा सकती है।
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/788 |