बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

प्रेस प्रकाशनी

(350 kb )
नागरिक चार्टर के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का प्रसंस्करण - 31 जुलाई 2026 तक की स्थिति

3 अगस्त 2026

नागरिक चार्टर के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का प्रसंस्करण
- 31 जुलाई 2026 तक की स्थिति

जुलाई 2026 माह के दौरान नागरिक चार्टर के अंतर्गत कार्य-निष्पादन का विश्लेषण किया गया है, और उसका सारांश नीचे दिया गया है -

विवरण आवेदनों की संख्या
माह की शुरुआत में लंबित आवेदन 2,613                
माह के दौरान प्राप्त आवेदन 21,937                
अतिरिक्त जानकारी के लिए आवेदकों को वापस भेजे गए 664                
  कुल (क+ख-ग) 23,886                
माह के दौरान प्रसंस्कृत किए गए आवेदन
– समय-सीमा के भीतर
– समय-सीमा के बाद
20,628                
20,609         (99.9%)
19          (0.1%)
माह के अंत में लंबित आवेदन
– समय-सीमा के भीतर
– समय-सीमा के बाद
3,258                
3,239         (99.4%)
19*         (0.6%)
* बाहरी एजेंसियों से इनपुट की प्रतीक्षा है (16), प्रक्रियाधीन (3)

प्राप्त / प्रसंस्कृत / लंबित आवेदनों की कार्य-वार स्थिति
कार्य आवेदनों की संख्या
कुल प्रसंस्कृत लंबित
समय-सीमा के भीतर समय-सीमा के बाद समय-सीमा के भीतर समय-सीमा के बाद
बैंकों और सरकारों का बैंकर 9,226 9,226 - - -
मुद्रा प्रबंधन 8,900 8,225 - 675 -
ऋण प्रबंधन 750 627 - 123 -
वित्तीय बाज़ार 11 8 - 3 -
विदेशी मुद्रा प्रबंधन 2,450 1,333 10 1,091 16
भुगतान और निपटान प्रणालियाँ 38 17 4 17 -
विनियमन और पर्यवेक्षण 2,511 1,173 5 1,330 3
कुल 23,886 20,609 19 3,239 19

आरबीआई अपने नागरिक चार्टर के तहत आने वाली सेवाओं की नियमित रूप से समीक्षा करता है और 31 जुलाई 2026 तक इस चार्टर के तहत सेवाओं की संख्या 213 है।

ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने के लिए एक सहज और उपयोगकर्ता के अनुकूल अनुभव हेतु, आवेदक प्रवाह पोर्टल पर उपयोगकर्ता पुस्तिका, अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न, वर्णनात्मक इन्फोग्राफिक्स और निर्देशात्मक वीडियो देख सकते हैं। इन्हें https://pravaah.rbi.org.in पर एक्सेस किया जा सकता है।

(ब्रिज राज)   
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/802


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष