बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

प्रेस प्रकाशनी

(296 kb )
रिज़र्व बैंक की स्वैप सुविधा के अंतर्गत जुटाए गए एफसीएनआर (बी) जमा, बाह्य वाणिज्यिक उधार (ईसीबी) और विदेशी मुद्रा उधार (ओएफसीबी) की रिपोर्टिंग

20 जुलाई 2026

रिज़र्व बैंक की स्वैप सुविधा के अंतर्गत जुटाए गए एफसीएनआर (बी) जमा, बाह्य वाणिज्यिक उधार
(ईसीबी) और विदेशी मुद्रा उधार (ओएफसीबी) की रिपोर्टिंग

हमारे भुगतान-संतुलन को सुदृढ़ करने और पूंजी प्रवाह को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से, आरबीआई ने 5 जून 2026 को नए एफसीएनआर (बी) जमा, ओएफसीबी और ईसीबी के प्रवाह के लिए रियायती स्वैप की सुविधा सहित कई उपायों की घोषणा की थी। 8 जून 2026 को आरंभ की गई यह सूविधा एफसीएनआर (बी) जमा के लिए 30 सितंबर 2026 तक तथा ओएफसीबी और ईसीबी के लिए 31 दिसंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

2. 8 जून 2026 से उक्त स्वैप सुविधा में काफी रुचि देखी गई है और इसने स्थिर विदेशी मुद्रा प्रवाह को आकर्षित किया है। प्राधिकृत व्यापारी बैंकों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर उपर्युक्त सुविधा के अंतर्गत 17 जुलाई 2026 तक जुटाए गए विदेशी मुद्रा प्रवाह की स्थिति नीचे दी गई है।

प्रकार राशि
(मिलियन अमेरिकी डॉलर)
एफसीएनआर (बी) जमा 17,406
ओएफसीबी 1,970
ईसीबी 1,342
कुल 20,718

(ब्रिज राज)   
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/720


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष