16 जुलाई 2026
मार्च 2026 के लिए वित्तीय समावेशन सूचकांक
भारतीय रिज़र्व बैंक ने, सरकार सहित संबंधित हितधारकों के परामर्श से, देश भर में वित्तीय समावेशन की सीमा को मापने के लिए एक सम्मिश्र वित्तीय समावेशन सूचकांक (एफआई-सूचकांक) का निर्माण किया था जिसे पहली बार मार्च 2021 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए अगस्त 2021 में प्रकाशित किया गया था।
मार्च 2026 को समाप्त वर्ष के लिए उक्त सूचकांक को संकलित किया गया है। मार्च 2026 के लिए एफ़आई-सूचकांक का मूल्य 70.0 है जबकि मार्च 2025 के लिए यह 67.0 था, जिसमें सभी उप-सूचकांकों में वृद्धि देखी गई है। इस वित्तीय वर्ष में एफआई-इंडेक्स में सुधार का मुख्य कारण उपयोग में वृद्धि है, जो वित्तीय समावेशन की गहनता को दर्शाता है।
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/686 |