बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

प्रेस प्रकाशनी

(269 kb )
1 जुलाई 2026 – 31 दिसंबर 2026 की अवधि के लिए अस्थिर दर वाले बचत बॉण्ड, 2020 (कर योग्य) - एफ़आरएसबी 2020 (टी) संबंधी ब्याज दर

1 जुलाई 2026

1 जुलाई 2026 – 31 दिसंबर 2026 की अवधि के लिए अस्थिर दर वाले बचत
बॉण्ड, 2020 (कर योग्य) - एफ़आरएसबी 2020 (टी) संबंधी ब्याज दर

अस्थिर दर वाले बचत बॉण्ड, 2020 (कर योग्य) - एफ़आरएसबी 2020 (टी) पर भारत सरकार की दिनांक 26 जून 2020 की अधिसूचना एफ़.संख्या.4(10)-बी(डब्ल्यूएंडएम)/2020 के पैरा 13 (ii) के अनुसार, 1 जनवरी 2021 से बॉण्ड के कूपन/ ब्याज दर को छमाही आधार पर पुनर्निर्धारित किया जाएगा और कूपन/ ब्याज दर को प्रचलित राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) दर से अधिक (+) 35 बीपीएस के स्प्रेड पर निर्धारित किया जाएगा।

2. तदनुसार, 1 जुलाई 2026 से 31 दिसंबर 2026 की अवधि के लिए एफ़आरएसबी 2020 (टी) संबंधी कूपन दर, जो 1 जनवरी 2027 को देय है, 8.05% (7.70%+0.35%) पर बनी हुई है, जो पिछली छमाही की तुलना में यथावात् है।

अजीत प्रसाद    
उप महाप्रबंधक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/587


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष