बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

प्रेस प्रकाशनी

(304 kb )
भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंकिंग सेवाओं में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार (आईटीबीएस) पर सर्वेक्षण: 2025-26 की शुरुआत की

30 जून 2026

भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंकिंग सेवाओं में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार (आईटीबीएस) पर सर्वेक्षण: 2025-26
की शुरुआत की

भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंकिंग सेवाओं में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार (आईटीबीएस) पर सर्वेक्षण के 2025-26 दौर की शुरुआत की।

वर्ष 2006-07 के बाद से प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाला यह सर्वेक्षण भारतीय बैंकों की विदेशों में कार्यरत शाखाओं/सहायक संस्थाओं/ संयुक्त उद्यमों और विदेशी बैंकों की भारत में कार्यरत शाखाओं/सहायक संस्थाओं द्वारा प्रदान की गई वित्तीय सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान करता है, जो ग्राहकों से वसूल किए जाने वाले सुस्पष्ट/ अंतर्निहित शुल्क/ कमीशन पर आधारित है।

वर्ष 2025-26 के दौर के लिए सर्वेक्षण अनुसूची विदेशों में कार्यरत भारतीय बैंकों की शाखाओं/ सहायक संस्थाओं/ संयुक्त उद्यम और भारत में कार्यरत विदेशी बैंकों की शाखाओं / सहायक संस्थाओं द्वारा भरा जाना आवश्यक है। इस सर्वेक्षण अनुसूची का सॉफ्ट फॉर्म (हिंदी और अंग्रेजी दोनों में - जिनमें से किसी एक का उपयोग किया जा सकता है) आरबीआई की वेबसाइट पर शीर्ष ‘विनियामक रिपोर्टिंग’ → ‘रिटर्न्स की सूची’→ ‘ITBS – Survey Schedule’ के अंतर्गत उपलब्ध है [या ‘फार्म’ खंड (होम पेज के नीचे ‘अन्य लिंक’) और उप-शीर्ष ‘सर्वेक्षण’ के अंतर्गत उपलब्ध है]। अनुसूची विधिवत भरकर 31 जुलाई 2026 तक ई-मेल द्वारा भेजी जा सकती है।

किसी प्रकार की पूछताछ / स्पष्टीकरण के लिए, कृपया ई-मेल करें या निम्नलिखित से संपर्क करें:

निदेशक,
अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग प्रभाग
सांख्यिकी और सूचना प्रबंध विभाग (डीएसआईएम)
भारतीय रिज़र्व बैंक
सी-9, 6वीं मंजिल, बान्द्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स, बान्द्रा (पूर्व)
मुंबई - 400 051
फोन 022 - 2657 1022 / 8649 / 8494 / 8247 / 8498

(ब्रिज राज)   
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/576


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष