बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

प्रेस प्रकाशनी

(445 kb )
भारत की अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति (आईआईपी), मार्च 2026

30 जून 2026

भारत की अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति (आईआईपी), मार्च 2026

आज, रिज़र्व बैंक ने मार्च 2026 के अंत के लिए भारत की अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति से संबंधित आंकड़े जारी किए।[1]

प्रमुख बातें

2025-26 की चौथी तिमाही में आईआईपी (जनवरी-मार्च 2026):

  • भारत पर अनिवासियों के निवल दावे 2025-26 की चौथी तिमाही में 52.4 बिलयन अमेरिकी डॉलर घटकर मार्च 2026 के अंत में 209.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर रह गए, जिसका कारण भारत में विदेशी स्वामित्व वाली आस्तियों में कमी (40.1 बिलयन अमेरिकी डॉलर) और भारतीय निवासियों की विदेशी वित्तीय आस्तियों में वृद्धि (12.3 बिलयन अमेरिकी डॉलर) था (तालिका 1)।

  • अन्य मुद्राओं की तुलना में रुपये की विनिमय दर में विविधता ने अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में मूल्य निर्धारण करते समय देयताओं में बदलाव को प्रभावित किया।

  • भारतीय निवासियों की विदेशी देयताओं में गिरावट मुख्य रूप से संविभाग निवेश और भारत में प्रत्यक्ष निवेश में गिरावट के कारण हुई; रुपये के संदर्भ में आवक प्रत्यक्ष निवेश में वृद्धि, विनिमय दर के मूल्यह्रास से अधिक थी, जिसके परिणामस्वरूप, अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में, इसके मूल्य में गिरावट आई।

  • 2025-26 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च 2026) के दौरान भारतीय निवासियों की विदेशी वित्तीय आस्तियों की वृद्धि में 60 प्रतिशत से अधिक का हिस्सा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में हुई वृद्धि का और उसके बाद आरक्षित आस्तियों का था।

  • भारत की अंतरराष्ट्रीय वित्तीय आस्तियों में 57.1 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित आस्तियों का था और एक चौथाई हिस्सा विदेशी प्रत्यक्ष निवेश का था (तालिका 2)।

  • मार्च 2026 में अंतरराष्ट्रीय देयताओं की तुलना में भारत की अंतरराष्ट्रीय आस्तियों का अनुपात बढ़कर 85.2 प्रतिशत हो गया, जो एक तिमाही पहले 82.0 प्रतिशत था (चार्ट 1 और तालिका 1)।

  • कुल बाह्य देयताओं में ऋण देयताओं की हिस्सेदारी हाल की तिमाहियों के दौरान क्रमिक रूप से बढ़ी जो कि मार्च 2026 के अंत तक 56.6 प्रतिशत पर थी (तालिका 3)।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान आईआईपी (अप्रैल-मार्च):

  • वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान, अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपये के मूल्य में गिरावट हुई और बाह्य वित्तीय देयताओं में गिरावट (42.8 बिलयन अमेरिकी डॉलर) के कारण अनिवासियों के निवल दावों में 119.2 बिलयन अमेरिकी डॉलर की कमी आई, जबकि भारतीय निवासियों की विदेशी वित्तीय आस्तियों में 76.4 बिलयन अमेरिकी डॉलर की वृद्धि हुई (तालिका 1)।

  • वर्ष 2025-26 के दौरान भारत की विदेशी वित्तीय आस्तियों में वृद्धि मुख्य रूप से विदेशी प्रत्यक्ष निवेश और आरक्षित आस्तियों में वृद्धि से प्रेरित रही।

  • संविभाग निवेश और अनिवासियों द्वारा प्रत्यक्ष निवेश में गिरावट के परिणामस्वरूप वर्ष के दौरान भारत की विदेशी देयताओं में गिरावट आई।

  • भारत की अंतरराष्ट्रीय वित्तीय देयताओं की तुलना में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय आस्तियों का अनुपात, एक वर्ष पूर्व के 77.5 प्रतिशत की तुलना में मार्च 2026 में बढ़कर 85.2 प्रतिशत हो गया (चार्ट 1 और तालिका 1)।

सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की तुलना में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय आस्तियों और देयताओं का अनुपात:

  • जीडीपी (वर्तमान बाजार मूल्यों पर) के अनुपात के रूप में, निवासियों की विदेशी वित्तीय आस्तियों में सुधार दर्ज किया गया जबकि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान बाह्य वित्तीय देयताओं में कमी आई (तालिका 4)।

  • इसके परिणामस्वरूप, सकल घरेलू उत्पाद की तुलना में अनिवासियों के भारत पर निवल दावों का अनुपात एक वर्ष पूर्व के (-)9.0 प्रतिशत से बढ़कर मार्च 2026 में (-)5.9 प्रतिशत हो गया।

(ब्रिज राज)   
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/569


Chart 1: India’s International Investment Position

Table 1: Overall International Investment Position of India
(US$ billion)
Period Mar-25 (PR) Jun-25 (PR) Sep-25 (PR) Dec-25 (PR) Mar-26 (P)
Net IIP (A-B) -329.1 -312.5 -271.0 -262.3 -209.9
A. Assets 1134.0 1177.3 1185.5 1198.1 1210.4
  1. Direct Investment 270.5 279.6 289.2 296.9 304.3
    1.1 Equity and investment fund shares 173.6 179.8 187.5 193.6 199.1
    1.2 Debt instruments 96.9 99.8 101.7 103.3 105.2
  2. Portfolio Investment 15.4 16.3 16.6 16.5 17.8
    2.1 Equity and investment fund shares 10.3 13.1 12.5 10.1 7.6
    2.2 Debt securities 5.1 3.2 4.1 6.4 10.2
  3. Other Investment 179.8 183.3 179.6 197.0 197.2
    3.1 Trade Credits 33.7 33.7 31.9 34.2 30.9
    3.2 Loans 27.0 25.6 25.8 26.8 26.9
    3.3 Currency and Deposits 80.4 83.6 80.8 90.2 89.8
    3.4 Other Assets 38.7 40.4 41.1 45.8 49.6
  4. Reserve Assets 668.3 698.1 700.1 687.7 691.1
B. Liabilities 1463.1 1489.8 1456.5 1460.4 1420.3
  1. Direct Investment 556.9 571.2 562.0 559.0 543.3
    1.1 Equity and investment fund shares 521.9 535.4 525.7 522.1 506.1
    1.2 Debt instruments 35.0 35.8 36.3 36.9 37.2
  2. Portfolio Investment 272.0 272.6 258.7 255.9 233.4
    2.1 Equity and investment fund shares 141.9 147.4 133.0 130.1 110.4
    2.2 Debt securities 130.1 125.2 125.7 125.8 123.0
  3. Other Investment 634.2 646.0 635.8 645.5 643.6
    3.1 Trade Credits 131.2 131.1 135.0 148.3 144.9
    3.2 Loans 250.6 260.3 258.6 259.9 264.9
    3.3 Currency and Deposits 167.6 171.7 168.9 173.9 170.3
    3.4 Other Liabilities 62.8 60.2 50.6 40.7 41.1
    3.5 Special drawing rights (Net incurrence of liabilities) 22.0 22.7 22.7 22.7 22.4
Memo Item: Assets to Liability ratio (%) 77.5 79.0 81.4 82.0 85.2
Notes (applicable for all tables):
1. P: Provisional; PR: Partially Revised; and R: Revised.
2. The sum of the constituent items may not add to the total due to rounding off.

Table 2: Composition of International Financial Assets and Liabilities of India
(per cent)
Period Mar-25 (PR) Jun-25 (PR) Sep-25 (PR) Dec-25(PR) Mar-26 (P)
A. Assets
    1. Direct Investment 23.8 23.7 24.4 24.8 25.1
    2. Portfolio Investment 1.4 1.4 1.4 1.4 1.5
    3. Other Investment 15.9 15.6 15.1 16.4 16.3
    4. Reserve Assets 58.9 59.3 59.1 57.4 57.1
Total 100.0 100.0 100.0 100.0 100.0
B. Liabilities
    1. Direct Investment 38.1 38.3 38.6 38.3 38.3
    2. Portfolio Investment 18.6 18.3 17.8 17.5 16.4
    3. Other Investment 43.3 43.4 43.6 44.2 45.3
Total 100.0 100.0 100.0 100.0 100.0

Table 3: Share of External Debt and Non-Debt Liabilities of India
(per cent)
Period Mar-25 (PR) Jun-25 (PR) Sep-25 (PR) Dec-25 (PR) Mar-26 (P)
Non-Debt Liabilities 45.4 45.8 45.2 44.7 43.4
Debt Liabilities 54.6 54.2 54.8 55.3 56.6
Total 100.0 100.0 100.0 100.0 100.0

Table 4: Ratios of External Financial Assets and Liabilities to GDP (nominal)
(per cent)
Period Mar-24 (R) Mar-25 (PR) Mar-26 (P)
Net IIP (A-B) -10.5 -9.0 -5.9
A. Assets 29.7 30.4 32.9
  1. Direct Investment 7.0 7.3 8.3
    1.1 Equity and investment fund shares 4.4 4.7 5.4
    1.2 Debt instruments 2.6 2.6 2.9
  2. Portfolio Investment 0.3 0.4 0.5
    2.1 Equity and investment fund shares 0.3 0.3 0.2
    2.2 Debt securities 0.0 0.1 0.3
  3. Other Investment 3.8 4.7 5.2
    3.1 Trade Credits 0.9 0.8 0.7
    3.2 Loans 0.5 0.7 0.7
    3.3 Currency and Deposits 1.6 2.2 2.4
    3.4 Other Assets 0.8 1.0 1.4
  4. Reserve Assets 18.6 18.0 18.9
B. Liabilities 40.2 39.4 38.8
  1. Direct Investment 15.6 15.0 14.8
    1.1 Equity and investment fund shares 14.7 14.0 13.8
    1.2 Debt instruments 0.9 1.0 1.0
  2. Portfolio Investment 8.0 7.3 6.4
    2.1 Equity and investment fund shares 4.7 3.8 3.0
    2.2 Debt securities 3.3 3.5 3.4
  3. Other Investment 16.6 17.1 17.6
    3.1 Trade Credits 3.6 3.5 4.0
    3.2 Loans 6.4 6.8 7.2
    3.3 Currency and Deposits 4.4 4.5 4.7
    3.4 Other Assets 1.6 1.7 1.1
    3.5 Special drawing rights (Net incurrence of liabilities) 0.6 0.6 0.6

[1] भारत की तिमाही आईआईपी एक तिमाही के अंतराल पर प्रसारित की जाती है और दिसंबर 2025 के अंत के लिए पिछली तिमाही की आईआईपी 30 मार्च 2026 को भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर जारी की गई थी।


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष