बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

प्रेस प्रकाशनी

(312 kb )
अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की ऋण और जमा दरें – जून 2026

30 जून 2026

अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की ऋण और जमा दरें – जून 2026

वर्ष 2026 के जून माह के दौरान प्राप्त अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और लघु वित्त बैंकों को छोड़कर) के ऋण और जमा दर संबंधी आंकड़े सारणी 1 से 9 में दिए गए हैं।

मुख्य बातें:

ऋण दरें:

  • एससीबी के नए रुपया ऋणों पर भारित औसत उधार दर (डब्ल्यूएएलआर) मई 2026 में 8.51 प्रतिशत रही (अप्रैल 2026 में 8.50 प्रतिशत)।

  • एससीबी के बकाया रुपया ऋणों पर डब्ल्यूएएलआर मई 2026 में कम होकर 8.97 हो गई, जोकि अप्रैल 2026 में 8.98 प्रतिशत थी।

  • एससीबी की एक वर्षीय निधि की सीमांत लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) की माध्यिका जून 2026 में 8.50 प्रतिशत रही (मई 2026 में 8.65 प्रतिशत)।

  • मई 2026 में, नए और बकाया रुपया ऋणों पर डब्ल्यूएएलआर में विभिन्न क्षेत्रों में मिश्रित रुख देखा गया।

  • मार्च 2026 के अंत में एससीबी के कुल बकाया अस्थिर दर वाले रुपये ऋणों में बाह्य बेंचमार्क आधारित ऋण दर (ईबीएलआर) से जुड़े ऋणों की हिस्सेदारी 67.6 प्रतिशत थी (दिसंबर 2025 के अंत में 65.5 प्रतिशत), जबकि एमसीएलआर से जुड़े ऋणों की हिस्सेदारी 30.2 प्रतिशत थी (दिसंबर 2025 के अंत में 32.0 प्रतिशत)।

जमा दरें:

  • एससीबी की नई रुपया मीयादी जमाओं पर भारित औसत घरेलू मीयादी जमा दर (डब्ल्यूएडीटीडीआर) मई 2026 में 5.84 प्रतिशत रही (अप्रैल 2026 में 5.79 प्रतिशत)।

  • एससीबी की बकाया रुपया मीयादी जमाओं पर डब्ल्यूएडीटीडीआर अप्रैल 2026 में 6.59 प्रतिशत से घटकर मई 2026 में 6.57 प्रतिशत हो गया।

अजीत प्रसाद    
उप महाप्रबंधक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/571


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष