10 जून 2026
भारतीय रिज़र्व बैंक ने नियंत्रण / आश्वासन कार्यों संबंधी अनुदेशों के
सामंजस्यीकरण तथा समेकन पर टिप्पणियां आमंत्रित की
भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज सार्वजनिक टिप्पणियों के लिए निम्नलिखित संशोधन निदेशों के मसौदे जारी किए:
-
भारतीय रिज़र्व बैंक (वाणिज्यिक बैंक-अभिशासन) दूसरा संशोधन निदेश, 2026
-
भारतीय रिज़र्व बैंक (लघु वित्त बैंक-अभिशासन) दूसरा संशोधन निदेश, 2026
-
भारतीय रिज़र्व बैंक (भुगतान बैंक-अभिशासन) दूसरा संशोधन निदेश, 2026
-
भारतीय रिज़र्व बैंक (स्थानीय क्षेत्र बैंक -अभिशासन) दूसरा संशोधन निदेश, 2026
-
भारतीय रिज़र्व बैंक (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक-अभिशासन) संशोधन निदेश, 2026
-
भारतीय रिज़र्व बैंक (अखिल भारतीय वित्तीय संस्थान -विविध) संशोधन निदेश, 2026
-
भारतीय रिज़र्व बैंक (शहरी सहकारी बैंक -अभिशासन) दूसरा संशोधन निदेश, 2026
-
भारतीय रिज़र्व बैंक (ग्रामीण सहकारी बैंक -अभिशासन) दूसरा संशोधन निदेश, 2026
-
भारतीय रिज़र्व बैंक (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियाँ -अभिशासन) संशोधन निदेश, 2026
-
भारतीय रिज़र्व बैंक (साख सूचना कंपनी) संशोधन निदेश, 2026
-
भारतीय रिज़र्व बैंक (आस्ति पुनर्निर्माण कंपनी -अभिशासन) दूसरा संशोधन निदेश, 2026
2. संशोधन निदेशों के मसौदे पर टिप्पणियां / प्रतिक्रिया, विनियमित संस्थाओं और जन सामान्य / अन्य हितधारकों द्वारा 9 जुलाई 2026 को या उससे पहले निम्नलिखित माध्यमों से प्रस्तुत की जा सकती हैं:
i) वेबसाइट पर उपलब्ध 'कनेक्ट 2 रेगुलेट' खंड में प्रत्येक दस्तावेज़, जिस पृष्ठ पर वे होस्ट किए गए हैं, के सामने दिए गए संबंधित हाइपरलिंक का अनुसरण करके; या
ii) ईमेल द्वारा (निम्नलिखित विषय पंक्ति के साथ '[संशोधन निदेशों के मसौदे का पूरा नाम (विनियमित संस्था के प्रकार सहित)], जैसा कि नीचे दिया गया है, पर प्रतिक्रिया)
| विनियमित संस्था |
ईमेल |
| वाणिज्यिक बैंक, लघु वित्त बैंक, भुगतान बैंक, स्थानीय क्षेत्र बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और अखिल भारतीय वित्तीय संस्थान |
email |
| शहरी सहकारी बैंक, ग्रामीण सहकारी बैंक, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी, साख सूचना कंपनी और आस्ति पुनर्निर्माण कंपनी |
email |
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/431
|