अधिसूचनाएं

भारतीय रिज़र्व बैंक (गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियाँ – ऋण सुविधाएं) द्वितीय संशोधन निदेश, 2026

आरबीआई/2026-27/183
डीओआर.एसटीआर.आरईसी.156/21-04-048/2026-27

15 जुलाई 2026

भारतीय रिज़र्व बैंक (गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियाँ – ऋण सुविधाएं) द्वितीय संशोधन निदेश, 2026

कृपया भारतीय रिज़र्व बैंक (गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियाँ - ऋण सुविधाएं) निदेश, 2025 (जिन्हें इसके बाद 'निदेश' कहा गया है) का संदर्भ लें।

2. भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45जेए, 45एल एवं 45एम; राष्ट्रीय आवास बैंक अधिनियम, 1987 की धारा 30ए एवं 32 और फेक्टर विनियमन अधिनियम, 2011 की धारा 6 एवं धारा 31ए के साथ पठित धारा 3 तथा इस संबंध में भारतीय रिज़र्व बैंक (जिसे इसके बाद रिज़र्व बैंक कहा गया है) को सक्षम करने वाले अन्य सभी कानूनों द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, रिज़र्व बैंक इस बात से संतुष्ट होकर कि जनहित में ऐसा करना आवश्यक और समीचीन है, एतद्द्वारा, इसके बाद निर्दिष्ट संशोधन निदेश जारी करता है।

3. इन संशोधन निदेशों के माध्यम से उक्त निदेशों में निम्नानुसार बदलाव किया गया है।

(i) पैरा 70 में, निम्नानुसार स्पष्टीकरण जोड़ा जाएगा:

स्पष्टीकरण: जहां किसी परियोजना को कई स्वतंत्र व्यवहार्य इकाइयों के रूप में परिचालित करना संभव हो, वहाँ एनबीएफसी अपने स्वविवेक से ऐसी स्वतंत्र इकाइयों को उनके अपने वित्तीय क्लोज़र के साथ अलग-अलग परियोजनाओं के रूप में वित्तपोषित कर सकता है, बशर्ते प्रत्येक इकाई का स्वतंत्र व्यवहार्यता के लिए पूर्व-मूल्यांकन किया गया हो।

(ii) पैरा 72 में, निम्नानुसार स्पष्टीकरण जोड़ा जाएगा:

स्पष्टीकरण: इस पैराग्राफ के प्रयोजन के लिए, विद्युत उत्पादन की उन परियोजनाओं के मामले में जहां परियोजना के दायरे में उत्पादन और ट्रांसमिशन (निकासी अवसंरचना) दोनों शामिल हैं, वहाँ ट्रांसमिशन के लिए ‘राइट ऑफ वे’ की आवश्यकता उप-पैरा (3) के अनुसार निर्धारित की जाए।

4. उपर्युक्त संशोधन तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

(वैभव चतुर्वेदी)
मुख्य महाप्रबंधक


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष