आरबीआई/2022-23/174
विवि.आरईटी.आरईसी.101/12.01.001/2022-23
08 फरवरी 2023
महोदया/महोदय,
बैंक दर में परिवर्तन
कृपया उक्त विषय पर दिनांक 07 दिसंबर 2022 का हमारा परिपत्र विवि.आरईटी.आरईसी.88/12.01.001/2022-23 देखें।
2. 08 फरवरी 2023 के मौद्रिक नीति वक्तव्य 2022-23 में गई घोषणा के अनुसार, तत्काल प्रभाव से बैंक दर को संशोधित कर 25 आधार अंक बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत से 6.75 प्रतिशत कर दिया गया है।
3. आरक्षित आवश्यकताओं में कमी पर सभी दंडात्मक ब्याज दरें, जो विनिर्दिष्ट रूप से बैंक दर से जुड़ी हुई हैं, को भी अनुबंध में दर्शाए गए अनुसार संशोधित किया गया है।
प्रयोज्यता
4. यह परिपत्र सभी बैंकों पर लागू होता है।
भवदीय
(प्रकाश बलियारसिंह)
मुख्य महाप्रबंधक
संलग्नक : यथोक्त
अनुबंध
बैंक दर से जुड़ी दंडात्मक ब्याज दरें
| मद |
मौजूदा दर |
संशोधित दर
(तत्काल प्रभाव से) |
| आरक्षित आवश्यकताओं में कमी पर दंडात्मक ब्याज दरें (कमी की अवधि के आधार पर)। |
बैंक दर और 3.0 प्रतिशत अंक (9.50 प्रतिशत) या बैंक दर और 5.0 प्रतिशत अंक (11.50 प्रतिशत)। |
बैंक दर और 3.0 प्रतिशत अंक (9.75 प्रतिशत) या बैंक दर और 5.0 प्रतिशत अंक (11.75 प्रतिशत)। |
|