भारिबैं/2021-22/133
विवि.आरयूआर.आरईसी.70/31.04.002/2021-22
22 नवम्बर 2021
सभी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
महोदया/महोदय,
भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की दूसरी अनुसूची में शामिल किया जाना/से हटाना - क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (आरआरबी)
हम यह सूचित करते हैं कि 12 नवम्बर 2021 के भारत के असाधारण राजपत्र (भाग III, खंड 4) में प्रकाशित 12 अक्टूबर 2021 की अधिसूचना विवि.आरयूआर.एस1765/31.04.002/2021-22 के माध्यम से भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की दूसरी अनुसूची में बड़ौदा यूपी बैंक को शामिल किया गया है और पुराने तीन क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को हटा दिया गया है।
2. उक्त अधिसूचना विवि.आरयूआर.एस1765/31.04.002/2021-22 दिनांक 12 अक्टूबर, 2021 की प्रति संलग्न है।
भवदीय,
(नीरज निगम)
प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक
संलग्नक: यथोक्त
विवि.आरयूआर.एस1765/31.04.002/2021-22
12 अक्टूबर 2021
अधिसूचना
भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 42 की उपधारा (6) के खंड (क) और (ख) के तहत प्रदत्त शक्तियों के अनुसरण में, भारतीय रिज़र्व बैंक (जिसे बाद में "आरबीआई अधिनियम" कहा गया है), नीचे दिए गए मद सं (क) में प्रदर्शित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को आरबीआई अधिनियम की दूसरी अनुसूची से हटाने और मद सं (ख) में प्रदर्शित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक को आरबीआई अधिनियम की दूसरी अनुसूची में शामिल करने हेतु निदेशित करता है।
पूर्ववर्ती क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों का नाम (क) |
नए क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक का नाम (ख) |
| बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक |
बड़ौदा यूपी बैंक, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश |
| काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक |
| पूर्वांचल बैंक |
(जयन्त कुमार दाश)
कार्यपालक निदेशक |