भारिबै/2018-19/150
बैंविवि.सं.एलईजी.बीसी.30/09.07.005/2018-19
26 मार्च 2019
सभी एजेंसी बैंक
महोदय/महोदया
सभी एजेंसी बैंक 31 मार्च 2019 (रविवार) को जनता के लिए खुले रहेंगे
भारत सरकार ने सूचित किया है कि सभी वेतन और लेखा कार्यालय 31 मार्च 2019 (रविवार) को खुले रहेंगे ताकि सरकारी प्राप्ति और भुगतान कार्य सुचारू रूप से चल सके। तदनुसार,सभी एजेंसी बैंकों को सूचित किया जाता है कि सरकारी कारोबार से संबंधित कार्य करने वाली उनकी सभी शाखाएं 31 मार्च 2019 (रविवार) को खुली रखें।
2. बैंक उक्त दिवस में उपर्युक्त बैंकिंग सेवाओं की उपलब्धता के संबंध में उचित प्रचार करें।
भवदीय,
(सौरभ सिन्हा)
प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक |