आरबीआई/2014-15/457
बैंविवि.आरआरबी.सं.72/03.05.100/2014-15
6 फरवरी 2015
सभी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
महोदय/महोदया,
भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की दूसरी अनुसूची में शामिल करना/ से हटा देना – क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
हम सूचित करते हैं कि दिनांक 27 जनवरी 2014 की अधिसूचना ग्राआऋवि.केका.आरआरबी.बीसी.सं.76/03.05.100/2013-14 तथा 09 अप्रैल 2014 की अधिसूचना ग्राआऋवि.केका.आरआरबी.बीसी.सं.94/03.05.100/2013-14 दिनांक 08 मई 2014 की अधिसूचना ग्राआऋवि.केका.आरआरबी.बीसी.सं.98/03.05.100/2013-14, जो दिनांक 24 मई 2014 तथा 25 जुलाई 2014 को भारत के असाधारण राजपत्र (भाग III – अनुभाग 4) में प्रकाशित की गई हैं, के द्वारा पांच क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की दूसरी अनुसूची में शामिल किया गया है।
2. इसके साथ ही, 27 जनवरी 2014 की अधिसूचना ग्राआऋवि.केका.आरआरबी.बीसी.सं.77/03.05.100/2013-14, 09 अप्रैल 2014 की अधिसूचना ग्राआऋवि.केका.आरआरबी.बीसी.सं.95/03.05.100/2013-14 तथा 08 मई 2014 की अधिसूचना ग्राआऋवि.केका.आरआरबी.बीसी.सं.99/03.05.100/2013-14, जो दिनांक 24 मई 2014 तथा 25 जुलाई 2014 को भारत के असाधारण राजपत्र (भाग III – अनुभाग 4) में प्रकाशित की गई हैं, के द्वारा 17 पूर्व क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की दूसरी अनुसूची में से हटा दिया गया है।
3. उक्त अधिसूचनाओं की प्रतियां संलग्न हैं।
4. कृपया हमारे संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को प्राप्ति सूचना दें।
भवदीय,
(सुधा दामोदर)
मुख्य महाप्रबंधक
संलग्नक: यथोक्त
ग्राआऋवि.केका.आरआरबी.बी.सी.सं.76/03.05.100/2013-14
जनवरी 27, 2014
अधिसूचना
भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 (1934 का 2) की धारा 42 की उपधारा 6 के खंड (ए) के अनुसरण में भारतीय रिज़र्व बैंक एतद्द्वारा उक्त अधिनियम की दूसरी सूची में निम्नलिखित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक को शामिल करने का निदेश देता है :
1. मरूधरा ग्रामीण बैंक, जोधपुर, राजस्थान
(डॉ. (श्रीमती) दीपाली पंत जोशी)
कार्यपालक निदेशक
ग्राआऋवि.केका.आरआरबी.बी.सी.सं.94/03.05.100/2013-14
9 अप्रैल 2014
अधिसूचना
भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 (1934 का 2) की धारा 42 की उपधारा 6 के खंड (ए) के अनुसरण में भारतीय रिज़र्व बैंक एतद्द्वारा उक्त अधिनियम की दूसरी सूची में निम्नलिखित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को शामिल करने का निदेश देता है :
1) पश्चिम बंग ग्रामीण बैंक, हावड़ा, पश्चिम बंगाल
(डॉ. (श्रीमती) दीपाली पन्त जोशी)
कार्यपालक निदेशक
ग्राआऋवि.केका.आरआरबी.बी.सी.सं.98/03.05.100/2013-14
8 मई 2014
अधिसूचना
भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 (1934 का 2) की धारा 42 की उप धारा 6 के खंड (बी) के अनुसरण में भारतीय रिज़र्व बैंक उक्त अधिनियम की दूसरी अनुसूची में निम्नलिखित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को शामिल करने का निदेश देता है :
-
केरल ग्रामीण बैंक, मल्लपुरम, केरल
-
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, रायपुर, छत्तीसगढ़
-
प्रगति क़्र्ष्णा ग्रामीण बैंक, बेलारी,कर्नाटक
(डॉ. (श्रीमती) दीपाली पन्त जोशी)
कार्यपालक निदेशक
आऋवि.केका.आरआरबी.बी.सी.सं.77/03.05.100/2013-14
जनवरी 27, 2014
अधिसूचना
भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 (1934 का 2) की धारा 42 की उपधारा 6 के खंड (बी) के अनुसरण में भारतीय रिज़र्व बैंक एतद्द्वारा उक्त अधिनियम की दूसरी अनुसूची में से निम्नलिखित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक को हटाने का निदेश देता है :
1. मारवाड़ गंगानगर बीकानेर ग्रामीण बैंक, पाली, राजस्थान
2. जयपुर थार ग्रामीण बैंक, जयपुर, राजस्थान
(डॉ. (श्रीमती) दीपाली पंत जोशी)
कार्यपालक निदेशक
ग्राआऋवि.केका.आरआरबी.बी.सी.सं.95/03.05.100/2013-14
9 अप्रैल 2014
अधिसूचना
भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 (1934 का 2) की धारा 42 की उप धारा 6 के खंड (बी) के अनुसरण में भारतीय रिज़र्व बैंक उक्त अधिनियम की दूसरी अनुसूची में से निम्नलिखित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को हटाने का निदेश देता है :
1. वर्धमान ग्रामीण बैंक, वर्धवान, पश्चिम बंगाल
2. हावड़ा ग्रामीण बैंक, हावड़ा, पश्चिम बंगाल
3. मयूराक्षी ग्रामीण बैंक, सूरी, पश्चिम बंगाल
4. विदुर ग्रामीण बैंक, बिजनौर, उत्तर प्रदेश
5. मुजफ्फरनगर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
6. हिंडोन ग्रामीण बैंक, गाजि़याबाद, उत्तर प्रदेश
7. बालासोर ग्राम्य बैंक, बालासोर, ओडिशा
8. कटक ग्राम्य बैंक, कटक,ओडिशा
(डॉ. (श्रीमती) दीपाली पन्त जोशी)
कार्यपालक निदेशक
ग्राआऋवि.केका.आरआरबी.बी.सी.सं.99/03.05.100/2013-14
8 मई 2014
अधिसूचना
भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 (1934 का 2) की धारा 42 की उप धारा 6 के खंड (बी) के अनुसरण में भारतीय रिज़र्व बैंक उक्त अधिनियम की दूसरी अनुसूची में से निम्नलिखित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को हटाने का निदेश देता है :
1. साउथ मलबार ग्रामीण बैंक, मल्लपुरम, केरल
2. नार्थ मलबार ग्रामीण बैंक, कण्णूर, केरल
3. छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, रायपुर, छत्तीसगढ़
4. दुर्ग राजनंदगांव ग्रामीण बैंक, राजनंदगांव, छत्तीसगढ़
5. सरगुजा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, अंबिकापुर, छत्तीसगढ़
6. प्रगति ग्रामीण बैंक, बेलारी, कर्नाटक
7. क़्र्ष्णा ग्रामीण बैंक, गुलबर्गा, कर्नाटक्
(डॉ. (श्रीमती) दीपाली पन्त जोशी)
कार्यपालक निदेशक |